गर्मियों में दही खाएं भी और लगायें भी

curd

दही खाए भी और लगाए भी

कौन होगा जो गरम गरम भाप निकलते पराठों के साथ दही खाना पसंद नहीं करेगा | हिन्दुस्तानी खाने में दही एक एहम भूमिका निभाता है | दही, भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. थाली में दही होने का मतलब है कि आपकी थाली स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्ट‍िक भी है. दही ना केवल खाद्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है बल्कि यह सौंदर्य की द्रष्टि से भी एक लाभकारी तत्व है | अपने अनोखे स्वाद और गुणों के कारण यह विश्व भर में प्रसिद्द है| दही का नियमित सेवन आपको शक्ति प्रदान करता है। इसे एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है। कहते हैं किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले दही खाने से उस काम के लिए जाने वाले को सफलता मिलती है। साथ ही, दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है।

आइये जानते  हैं दही से  होने वाले फायदे

  • दही पाचन शक्ति  बढ़ाये

यह सच है कि  दही में हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के बहुत से गुण विद्यमान हैं। दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत माना गया है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है। दही भूख को भी बढाता है।

  • दही बवासीर में लाभदायक है

बवासीर के मरीज़ो को ठंडा दही या फिर एक गिलास छाछ में अजवाइन डालकर  पीने से आराम मिलता है। दही की तासीर ठंडी होती है जो शरीर की गरमाहस को कम करती है।

  • दही पेट की गर्मी दूर करता है

दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।

  • दही आंतों के रोग को भगाए

अमेरिकी आहार विशेषज्ञों के अनुसार दही का नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। दही शरीर में रोग नाशक सेल्स का निर्माण करने में सहायक है।

  • दही हड्डियों को मजबूती देता है

दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि  हड्डियों के विकास में सहायक है। यह  दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।

  • दही वज़न घटाए भी और बढ़ाये भी वजन

यदि आपका वज़न नहीं बढ़ रहा है तो  दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर खाने से वजन बढ़ने लगता है, जबकि दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी को भी हटाया जा सकता है।

  • दही रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

हर रोज एक चम्मच दही खाने से भी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।

  • दही तनाव कम करता है

दही खाने का सीधा संबंध मस्त‍िष्क से है। दही का सेवन करने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती है।  इसी वजह से विशेषज्ञ रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं। खुद को बहुत थका हुआ महसूस करने वालों को हर रोज दही का सेवन करना चाहिए।  ये शरीर को हाइड्रेटेड करके एक नई ऊर्जा देने का काम करता है।

कैसे पाएं दही से सौंदर्ये लाभ

  • त्वचा को नर्म और साफ रखने के लिए दही में नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गले व बाहों पर लगाने से त्वचा में चमक आती है।
  • दही में बेसन मिलाकर लगाने से त्वचा की सफाई हो जाती है। इस प्रयोग से मुंहासों में भी लाभ होता है।
  • दही में आटे का चोकर मिलाकर दस मिनट रखें। फिर इसे उबटन की तरह प्रयोग करें। इस उबटन से त्वचा को विटामिन ‘सी’ व ‘ई’ मिलता है जिससे उसमें चमक बनी रहती है।
  • दही में काली मिट्टी मिलाकर केश धोने से केश मुलायम, चमकीले व घने हो जाते हैं।
  • दही का रोजाना सेवन सर्दी और साँस की नली में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है।
  • मुंह के छालों में दही कम करने के लिए दिन में कई बार दही की मलाई लगाएं। इसके अलावा शहद व दही की समान मात्रा मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
  • अलग-अलग शैंपू और रंगों का उपयोग करने से बालों की चमक कम हो गई हैं तो दही में बेसन घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे बाद सिर धो लें। इससे बालों की चमक लौट आएगी और बालों की रूसी की समस्या से भी आपको निजात मिलेगी।

 

सावधानियाँ

इस वेबसाइट के सभी आलेख , आयुर्वेद के  उपायों , प्रशिक्षित प्रयोगों , लोगो के अनुभवों के आधार पर तैयार लिए गए है। किस भी बीमारी के होने पर आप अपने चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें। पहले से ली जा रही कोई भी दवा एक दम बंद ना करें। इन उपायों का प्रयोग अपने विवेक के आधार पर करें।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।