फटी हुई एड़ियों की समस्या को कैसे दूर भगाएं ?

एडी का दर्द पैरों की बहुत आम समस्या है और हमारी रोजमर्रा के जीवन को बहुत प्रभावित कर जाता है। धूल-मिट्टी, तेज ठंड के प्रभाव से, खून की कमी, नंगे पैर चलने-फिरने तथा शरीर में उष्णता अथवा खुश्की बढ़ जाने से पैर की एड़ियां फट जाती हैं। यह परेशानी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक रहती है। एडी का दर्द अक्सर एडी और एडी के पीछे ही महसूस होता है। किन्तु कई बार यह पिण्ड़लियों और पूरे तलवों में भी परेशानी पैदा कर देता है। यदि इनकी देखभाल न की जाए, तो यह अधिक फट जाती हैं। जिससे इन में से खून आने लग जाता है। इस समस्या के अधिक बढ़ जाने से यह बहुत दर्दनाक तथा परेशान करने वाली हो जाती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके उपयोग से आप फटी एड़ी की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। इस उपाय को करने से आपको पहले दिन से ही असर दिखाना शुरु हो जाएगा।

चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !!

आवश्यक सामग्री:-

  • शुद्ध घी – 25 ग्राम
  • सत्यानाशी के बीजों का चूर्ण – 10 ग्राम
  • मोम – 20 ग्राम
  • अमचूर का तेल – 50 ग्राम

बनाने की विधि:-

  • ऊपर बताई गई सारी सामग्री को एक साथ एक बर्तन में डाल लें।
  • फिर इसे अच्छे से एक समान मिला लें।
  • अंत में आपकी औषधि तैयार है।
  • इस औषधि को किसी काँच की शीशी में भरकर रख लें।

प्रयोग करने की विधि:-

  • सोते समय पैरों को धोकर साफ कर लें।
  • फिर इन्हें पोंछकर यह औषधि अपनी बिवाइ में लगाएं।
  • आपको इस उपाय का असर एक दिन में दिखने को मिलेगा।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।