
कैल्सियम, पौटेशियम, तांबा, सल्फर तथा क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन-A अत्यधिक पाया जाता है। जबकि विटामिन-B तथा विटामिन-C सामान्य होता है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा तथा क्षार तीन गुना अधिक पाया जाता है। सूखे अंजीर में ओमेगा 3 तथा फिनॉल के साथ-साथ ओमेगा 6 फैटी एसिड्स भी होते हैं। जो दिल की बीमारियों से रोकथाम करते हैं।
अंजीर में कैल्शियम भी पाया जाता है। इसीलिए यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। अंजीर में पौटेशियम होने के कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।अंजीर को दूध में उबालकर सुबह-शाम ऊपर से दूध पीने से यौन शक्ति बढ़ती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह नुस्खा लाभकारी है। इससे गर्भावस्था में शरीर में लौह तत्व की कमी दूर होती है।
अंजीर को पानी में भिगोकर खाने का तरीका तथा फायदे:-
- रोजाना 5 से 6 अंजीर को उसके टुकड़े करके 250 मि.ली. पानी में भिगो दें।
- सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें तथा पी जाएं।
- पीने के बाद अंजीर चबाकर खाएं।
- थोड़े ही दिनों में कब्जियत दूर होकर पाचनशक्ति मजबूत होगी।
- बच्चों के लिए 1 से 3 अंजीर पर्याप्त हैं।