अपने दाँतो को सफ़ेद और चमकदार कैसे रखें ?

खिलखिलाता तथा हसता चेहरा किसे नहीं पसंद होता है। परन्तु अच्छी मुस्कान पाने के लिए सफेद दाँत होना अतिअवश्यक होता है। कई लोग अपनी मुस्कान को अपने दाँतो के पीलेपन के कारण अथवा फिर साँस की बदबू के कारण छिपा कर रखते है। शायद इसी कारण से बाजार में दाँतो तथा मुँह की समस्या के लिए बहुत सारे उत्पाद पाए जाते हैं।

परन्तु देखा जाए तो यह बजारू उत्पाद बहुत महंगे होते हैं तथा कई उत्पाद तो परिणाम देने में कई महीने बिता देते हैं। तो फिर सोचने वाली बात यह है कि हम अपना समय और पैसे दोनों की ही बर्बादी कर रहे है। और हानिकारक प्रभाव छोड़ते हैं सो अलग। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने दाँतो के पीलेपन को दूर कर सकेंगे वह भी बिना किसी हानिकारक प्रभाव के।

चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में!!

इस का राज छिपा है सेब का सिरका (Apple cider vinegar) में Apple cider vinegar में जरुरी तत्व पाए जाते है। जो हमारे मुह के बेक्टेरिया को नष्ट करने में और दाँतो को साफ़ करने में मददगार होते है। और इससे मुह से आने वाली दुर्गन्ध भी ठीक हो जायेगी।

अवश्यक सामग्री:-

  • सेब का सिरका(Apple cider vinegar) – 1/2 चम्मच

प्रयोग करने की विधि:-

  • सुबह ब्रश करने से पूर्व एक गिलास पानी में सेब के सिरके को मिलाकर कुल्ला करें।
  • कुल्ला करने के पश्चात प्रतिदिन के समान ब्रश कर लें।
  • इसके बाद सेब का सिरका अपना काम स्वयं ही कर लेगा।

सावधानी :-

  • सेब का सिरका(Apple Cider Vinegar) तेज़ाबी होता है।
  • इसलिए यह आवश्यक है कि आप इसे बताई गई मात्रा में 1 गिलास पानी में मिलाकर ही कुल्ला करें।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।