
आजकल लोंगो को उनकी 30 की उम्र से जोड़ों में दर्द शुरू होना एक सामान्य सी बात हो गई है। यह एक प्रकोप के समान है, यह रोग इन दिनों छोटे उम्र के युवाओं को भी होने लग गया है। जोड़ का दर्द पैरों के घुटनों, कुहनियों, गदर्न, बाजुओं और कूल्हों में हो सकता है। व्यायाम के अलावा आपका खान-पान पौष्टिक और हेल्दी होना चाहिए, जो जोड़ के दर्द को कम कर के तुरंत आराम दिलाए।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में!!
आवश्यक सामग्री:-
- निम्बू के छिलके – 2 निम्बू
- जैतून का तेल अर्थात आॅलिव आॅयल
बनाने की विधि:-
- सर्व प्रथम आप 2 निम्बू के छिलकों को उतार कर किसी कांच की बर्नी में डाल दें।
- इसके बाद इसमें काफी थोड़ी मात्रा में जैतून का तेल मिला लें।
- अब आप इस बर्नी को अच्छे से बन्द कर दें, ध्यान रहे कि इसके भीतर हवा ना जा पाए।
- फिर इस बर्नी को कम से कम 2 सप्ताह के लिए इसी प्रकार छोड़ दें।
- 2 सप्ताह पूरे होने के पश्चात आपकी औषधि बनकर तैयार है।
प्रयोग करने की विधि:-
- किसी रेशमी कपड़े से इस औषधि को बर्नी से निकाल लें।
- फिर इस दवा को जोड़ों के दर्द वाले स्थान पर लगा दें।
- अब ऊपर से किसी पट्टी से ढ़क दें।
- इस पट्टी को कम से कम 24 घंटे के लिए दर्द वाले स्थान पर रहने दें।
- ऐसा करने से आपको जोड़ों के दर्द से अद्भुत आराम मिलेगा।