शरीर की सारी बीमारियों का काल है यह चमत्कारिक पानी!!

हमारे द्वारा नियमित रूप से खाना बनाने में प्रयोग किए जाने वाले बहुत से पदार्थों का उपयोग कईं तरह के रोगों के उपचार तथा रोकथाम के लिए भी किया जा सकता है। गुड़ तथा ज़ीरा इन्हीं पदार्थों में से दो हैं। यह आम तौर पर हमारे घरों में मौजूद होते हैं। इनका उपयोग हम अपने रोज़ाना जीवन में करते ही रहते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं, ज़ीरे तथा गुड़ का पानी आपको तथा कईं प्रकार की छोटे-छोटे परन्तु गंभीर रोगों से बचा सकता है।

तो चलिए जानते हैं इसके बारे में:-

ज़ीरे तथा गुड़ का पानी बनाने की विधि:

  • आप इस आयुवेर्दिक पानी को काफी सरलता से तैयार कर सकते हैं।
  • सर्वप्रथम आप एक बर्तन में दो कप पानी डाल दें।
  • अब आप इसमें 1 चम्मच ज़ीरा तथा १ चम्मच गुड़ का चूरा मिला लें एवं इसे अच्छे से उबाल लें।
  • बाद में इसे कप में डाल लें तथा ठण्डा होने पर आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

सेवन करने की विधि:

  • रोज़ाना सुबह के खाने से पूर्व गुड़ तथा ज़ीरे के पानी का एक कप पीएँ।
See also  मखाने खाने से डायबिटीज, किडनी, पाचन, मर्दाना कमजोरी, प्रजनन क्षमता सहित अनेक रोगों में चमत्कारिक फायदे है..

ज़ीरे तथा गुड़ के पानी के फायदे:

  1. पेट के रोग जैसे गैस, कब्ज़, दर्द तथा पेट फूलना आदि में यदि आप जीरे तथा गुड़ के पानी का सेवन करते हैं तो आपको अवश्य लाभ मिलेगा। साथ ही यह रोग भी आहिस्ता-आहिस्ता ख़त्म हो जाते हैं।
  2. यह प्राकृतिक पेय आपके शरीर के तापमान को कम करके उसे नियमित करता है। जिससे आपको सिरदर्द, बुखार तथा जलन आदि से छुटकारा मिलता है। इसलिए बुखार होने से शरीर गर्म हो जाने पर आप रोगी को यह पानी पिलाएँ। इस पानी से सिर दर्द और बुखार में आराम मिलता है।
  3. ज़ीरे तथा गुड़ का पानी एनीमिया अथवा शरीर में रक्त की कमी की पूर्ति करने का काम करता है। साथ ही यह आपके खून को साफ भी करता है।
  4. पीठ अथवा कमर के दर्द में ज़ीरे तथा गुड़ का पानी पीने से आपको इन सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
  5. ज़ीरा तथा गुड़ कुदरती गुणों से भरपूर होते हैं, यह आपके शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करते हैं तथा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इस कारण किसी भी प्रकार का खतरनाक गंभीर रोग आपके शरीर को आसानी से नहीं लग पाता।