सूजन को ठीक करने के लिए घरेलु उपचार!!

सूजन कोई अपने आप में बीमारी नहीं है। परन्तु यह दुखदाई है। सूजन शरीर के जिस भी भाग में होती है, वह जगह पिल-पिली सी हो जाती है तथा हाथ से दबाने पर इसमें एक गड्डा सा बनने लगता है। सूजन के मुख्य लक्षण रोगी की त्वचा शुष्क होना, कमज़ोरी, प्यास अधिक लगना तथा बुखार आदि का होना है। इसके साथ ही किसी अन्य रोग या चोट के कारण भी शरीर में सूजन हो सकती है। जैसे कि दिल के रोग में सूजन जांघों तथा हाथों पर होती है। लीवर की समस्या में सूजन पेट पर होती है। गुर्दे की बीमारी में सूजन चेहरे पर होती है। इसके अतिरिक्त महिलाओं के मासिक धर्म की समस्या में मुंह, हाथ तथा पैरों पर सूजन होती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप इस सूजन को ठीक सकेंगे।

सूजन का आयुर्वेदिक तथा घरेलु उपचार:-

  • 400 ग्राम पानी में 200 ग्राम कच्चे आलू को काट कर आंच में उबालें तथा इससे सूजन पर सेंक करें। आलू के टुकड़ों का लेप करने से सूजन जल्दी उतर जाती है।
  • पुराने गुड के साथ दस ग्राम सौंठ को मिलाकर खाते रहने से कुछ ही दिनों में सूजन की समस्या ठीक हो जाती है।
  • एक लीटर पानी में एक कप जौं को उबाल लें तथा फिर इसे ठंडा करके पीते रहने से सूजन घटने लगती है। इस उपाय को भी नियमित रूप से करें।
  • 350 ग्राम सरसों के तेल में 120 ग्राम लाल मिर्च के चूर्ण को मिलाकर इसे आंच पर गर्म करें। तथा उबलने के बाद इसे छान लें तथा सूजन वाली जगह पर इसका लेप लगाएं। एैसा करने से सूजन ठीक हो जाती है।
  • नमक को गर्म पानी में डाल कर सूजन वाली जगह पर कपड़े से सिकाई करने से सूजन ठीक हो जाती है।
  • अनानास का सेवन करने के बाद दूध पीते रहने से सूजन समाप्त होने के साथ उतर भी जाती है। लेकिन यह उपाय आपको लंबे समय तक करना होगा।
  • अंजीर के रस के साथ जौ को बारीक पिसें आटे को मिलाकर पीते रहने से सूजन आसानी से दूर हो जाती है।
  • खजूर तथा केला भी सूजन को समाप्त करते हैं। इसलिए खजूर तथा केला नियमित खाते रहने से थोड़े ही दिनों में सूजन उतर जाती है।
  • गोबर के उपले को जलकार बने चूर्ण का लेप तेल के साथ मिलाकर सूजन वाली जगह पर लगाने से सूजन ठीक हो जाती है।
  • एक गिलास पानी में दो चम्मच गाजर के बीजों को आंच में उबालें। तथा फिर इसे ठंडा करके पीएं। इस उपाय को रोज करने से सूजन बहुत ही तेजी से समाप्त हो जाती है।
  • पानी में गेहूं के दानों को उबाल लें तथा इस पानी से सूजन वाली जगह को धोने से कुछ ही दिनों में सूजन उतर जाती है ।
  • मक्खन में काली मिर्च के चूर्ण को डालकर अच्छे से मिलाकर खाते रहने से थोड़े ही दिनों में बच्चों की सूजन समाप्त हो जाती है।
  • पानी के साथ 1/4  चम्मच पिसी हुई हल्दी की फांक लेने से सूजन की समस्या कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगी।
  • जीरा तथा चीनी को बराबर मात्रा में पीसकर दिन में तीन बार एक चम्मच फंकी को लेते रहने से थोड़े ही दिनों में सूजन समाप्त हो जाएगी।
  • तरबूज के बीजों को छाया में सुखा लें तथा इन्हें पीस लें। तथा एक कप पानी में तीन चम्मच तरबूज के घिसे बीजों को मिलाकर एक घंटे के लिए भिगो लें तथा फिर इसे छानकर पीते रहने से सूजन कम होकर उतर जाती है। इसका सेवन दिन मे चार बार करें। आपको जल्दी फायदा मिलेगा।
  • एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी का चूर्ण तथा पिसी हुई मिश्री को घोलकर रोज पीने से सूजन कुछ दिनों में समाप्त हो जाती है।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।