
आजकल प्रदूषण इतना अधिक हो गया है, कि जिसके कारण हमें चेहरे की कईं प्रकार की परेशानियाँ झेलनी पड़ रही हैं। इनमें से एक है चेहरे में पिम्पल्स का होना। चेहरे पर जब गंदगी जमा होने तथा यदि आपकी त्वचा अधिक तेलिया(ऑयली- Oily) हो, तो मुँहासे अवश्य होंगे। गर्मियाँ भी एक बहुत बड़ा कारण है, लू व पानी कि कमी से हमारी त्वचा रूखी तथा नमी खोने लगती है। जिसके चलते पहले ब्लैक हेड्स तथा व्होट हेड्स होते हैं। यदि इनका इलाज सही समय पर ना किया जाए, तो मुँहासे भी होते हैं। हालाँकि बाजार में अनेकों प्रकार के मुँहासों को ठीक करने के लिए उत्पाद मौजूद हैं। परन्तु इनके कुछ हानिकारक प्रभाव भी होते हैं। इन रसायन युक्त उत्पादों के स्थान पर आपको आयुर्वेदिक उपाय ही प्रयोग करने चाहिए।
इसलिए आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप सिर्फ एक दिन में ही प्राकृतिक रूप से इन मुहासों से छुटकारा पा सकती हैं। इसके प्रयोग से आपकी त्वचा मुहांसो से मुक्त हो जाएगी। जिससे आपका चेहरा निखर जाएगा तथा चमकने लगेगा।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में!!
आवश्यक सामग्री:-
- शहद – 1 चम्मच
- नींबू – ½
- सेब का सिरका – 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा – आवश्कता अनुसार
बनाने की विधि:-
- सर्व प्रथम 1 चम्मच सेब के सिरके को 1/2 गिलास पानी में मिश्रित करें।
- फिर थोडा बेकिंग सोडा लें तथा इसमें थोडा-थोडा करके सेब का सिरका मिला पानी डालें।
- अब इस मिश्रण में 1/2 नींबू निचोड़ कर अच्छी तरह से मिश्रित करून।
- अंत में इस मिश्रण में शहद मिलाएं करें।
- मिश्रण को अच्छे से मिश्रित करें, तांकि सारी औषधियां अच्छे से मिल जाएं।
प्रयोग करने की विधि:-
- इस मिश्रण को प्रयोग करने से पूर्व चेहरे को पानी से धो कर साफ़ कर लें तथा सुखा लें।
- फिर इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं।
- अब इसे 5 से 10 मिनटों तक सूखने के लिए छोड़ दें।
- अंत में चेहरे को गुनगुने पानी से धो कर साफ़ कर लें।