
छोटे बच्चों में अस्थमा होना आज कल एक आम बात हो गयी है। यह समस्या सर्दियों में बच्चों को अधिक परेशान करती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप बच्चों में अस्थमा की समस्या का उपचार कर पाएंगे।
चलिए जानते हैं इस घरेलू उपाय के बारे में!!
1. उपाय:-
- मिश्री तथा धनिया लेकर चावल के धोवन के साथ पीस लें।
- फिर उसे पानी में छानकर बालक को पिला दें।
- इससे बालक की खांसी तथा अस्थमा नष्ट हो जाता है।
2. उपाय:-
- काला ज़ीरा चबा कर इसकी पीक निकालें।
- फिर उसमें ज़रा सी हल्दी मिलाकर बालक को पिला दें।
- ऐसा करने से बालक का अस्थमा दूर हो जाता है।
3. उपाय:-
आवश्यक सामग्री:-
- लौंग – 5 ग्राम
- केसर – 5 ग्राम
- कालीमिर्च – 5 ग्राम
बनाने की विधि:-
- ऊपर बताई गई सारी सामग्री को एक साथ लेकर महीन चूर्ण बना लें।
- अब इस चूर्ण को पान के रस में घोंट-पीस कर मूंग के आकार की गोलियाँ बना लें।
सेवन की विधि:-
- इनमे से एक या दो गोली को माँ के दूध में घिसकर चटाने से बालक के अस्थमा, खांसी, पसली के रोग दूर होते हैं।
विशेष – उपरोक्त उपचार सिर्फ छोटे शिशुओं के लिए ही है।