
आजकल के इस आधुनिक युग ने मनुष्य को बहुत सी सुख सुविधाएं दी ही। परन्तु साथ ही मनुष्य ने बहुत कुछ खोया भी है। आजकल हम सभी बहुत ही आरामतलब तथा अलसी हो चुके हैं। जिसके कारण हमारे शरीर की गतिविधियाँ कम हो गई हैं तथा शरीर को कई प्रकार के रोग होने के संभावनाएं बानी रहती हैं।
बहुत से लोगों को बहुत जल्द बीमार हो जाने तथा संक्रमण(infection) का शिकार होने की शिकायत रहती है। इसका पहला कारण हमारी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके प्रयोग से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत, साफ़ लिवर तथा कई अन्य रोगों से छुटकारा पा पाएंगे।
चलिए जानते हैं इस घरेलू उपाय के बारे में!!
आवश्यक सामग्री:-
- पानी – 4 लीटर
- नींबू – 8
- अदरक- 1
- लहसुन – 8 कलियाँ
बनाने की विधि :-
- सर्व प्रथम अदरक तथा लहसुन को धोकर काट लें।
- अब नींबू को छील लें।
- फिर इन तीनों औषधियों को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से मिला लें।
- इस मिश्रण को पानी में डालकर उबलने के लिए आग पर रखें।
- जब पानी उबलने लगे तो इस मिश्रण को समसन्य तापमान तक ठण्डा करें।
- अंत में इस मिश्रण को किसी काँच की बर्नी में निकाल कर रख लें।
सेवन की विधि:-
- रोजाना भोजन के 2 घंटे पहेल इस मिश्रण का सेवन करें।
- शीघ्र ही आपको लाभ होगा तथा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।