
सर्दियों मौसम में ज़ुकाम के कारण अधकतर ही नाक बन्द होने की समस्या होती रहती है। कभी-कभी यह परेशानी 1 या 2 दिन में सही हो जाती है। परन्तु कभी-कभी यह परेशानी लम्बे समय तक पीछा नहीं छोड़ती। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप नाक बन्द होने की समस्या से शीघ्रता तथा सरलता से छुटकारा पा सकते हैं।
चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में !!
1. एलोवेरा तथा आंवला:-
- कफ़ जम चुका है तो आप एलो वेरा का सेवन करना शुरू करें।
- एक गिलास गुनगुने पानी में 30 मिली एलो वेरा में 10 मिली आंवला का रस मिलाइए।
- इसमें एक चम्मच शहद मिला कर सुबह शाम सेवन करने से पुराने से पुराना कफ़ निकल जाता है।
2. अलसी:-
- अगर कफ जम चुका है इस कारण से नाक बंद है तो आप सुबह शाम 1-1 चम्मच अलसी के बीजों को उतने ही गुड के साथ रोजाना खाएं।
- कफ भी निकल आएगा और नाक भी बिलकुल साफ़ हो जाएगी।
- अलसी के सेवन से शरीर में जमा हुआ कफ़ बाहर निकल जाता है।
3. नसवार:-
- नसवार का अधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।
- परन्तु बंद नाक होने पर इसकी चुटकी भर मात्रा सूंघने से बहुत वेग से छींके आती हैं।
- इससे दिमाग तक चढ़ा हुआ रेशा नाक के रस्ते बाहर निकल जाता है।
- 5 मिनट के बाद पूरा सिर हल्का हो जाता है।
- पुराने लोग इसका इस्तेमाल किया करते थे। नसवार किसी भी पंसारी के पास मिल जाएगी।
4. जल नेति तथा सूत्र नेति:-
- जल नेति या सूत्र नेति एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा बंद नाक खोलने में बहुत मदद मिलती है।
- अक्सर योगाचार्य ऐसा करना सिखाते हैं।
- इस क्रिया में जल या किसी धागे को नाक के एक छेद में डालकर मुंह से बाहर निकाला जाता है।
- जिससे यह मार्ग साफ़ होता है।
5. टमाटर का सुप:-
- यदि आप चटपटा खाने के शौकीन हैं, तो यह आपके लिए बंद नाक में बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।
- चटपटी चीजें नाक बंद होने पर आपकी नाक को खोल देती हैं।
- घर पर गर्म-गर्म टमाटर सुप बनाकर पीने से भी बंद नाक में राहत मिलेगी।
- टमाटर सुप में लहसुन, नींबू रस और नमक मिलाकर पिएं, आराम मिलेगा।
6. कच्ची प्याज:-
- बंद नाक की समस्या के लिए प्याज भी फायदेमंद माना जाता है।
- क्योंकि, कच्ची प्याज खाने से बंद नाक खुल जाती है।
- इसके अलावा अगर आप प्याज का रस किसी कपडे पर डालकर सूंघे तो भी बंद नाक खुल सकती है।
7. नारियल तेल:-
- जब कभी भी आपकी नाक बंद हो जाए, तो आप नारियल तेल अंगुली से नाक के अंदर तक लगाएं।
- या फिर नरियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें और फिर गहरी सांस लें।
- कुछ ही देर में आपकी बंद नाक खुल जाएगी।
- लेकिन, ध्यान रहे की नारियल तेल पिघला हुआ हो।
8. गुनगुने पानी से स्नान:-
- यदि आपको अक्सर नाक बंद रहने की समस्या रहती है, तो कोशिश करें कि गुनगुने पानी से स्नान करें।
- क्योंकि गुनगुने पानी से स्नान करने से आपको बंद नाक में आराम मिलेगा।
9. भाप:-
- बंद नाक खोलने का यह काफी प्रभावकारी तरीका है, जो तुरंत आपको बंद नाक से राहत देता है।
- इसके लिए गर्म पानी में विक्स या बाम आदि मिलाकर स्टीम लें, इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
- याद रहे कि भाप लेने के दौरान आपके घर का पंखा बंद होना चाहिए।
- इसके अलावा, भाप लेने के लिए आप गर्म पानी में सिरका भी डाल सकते हैं।
10. गर्मा गर्म चाय:-
- नाक खोलने के लिए आप गर्म चाय ट्राई कर सकते हैं।
- यदि आप ग्रीन टी, पिपरमिंट या फिर अदरक की चाय पीते हैं तो यह फायदेमंद होगी।
- दूध वाली चाय मत पीएं।