
हमारी सुबह बहुत भागदौड़ भरी होती है। हमें सुबह काम पर भी जाना होता है। इस भागदौड़ से हम कई बार काफी थका हुआ भी महसूस करते हैं। इसके लिए हमें अपने मॉर्निंग रूटीन पर ध्यान देने की ज़रूरत है क्योंकि सुबह की दिनचर्या का हमारे मेटाबोलिज्म (metabolism) पर काफी असर पड़ता है। मेटाबोलिज्म का सही रहना हमारे मूड को ठीक करने और हमें पूरे दिन ऊर्जावान रखने के लिए बहुत जरूरी है। मेटाबोलिज्म एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमारे भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अपना मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकेंगे।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !!
आवश्यक सामग्री:-
- अनानास का रस – 1 कप (आप इसमें अनानास के रस की जगह पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं)
- दही – 1 कप (आप इस स्मूदी में अपनी पसंदीदा फ्लेवर की दही डाल सकते हैं)
- अदरक – 1 बड़ा चम्मच
- कटा हुआ अनानास – 1 कप
- माध्यम साइज का केला – 1
बनाने की विधि:-
- ऊपर बताई गई सारी सामग्री को एक साथ ब्लेंडर में डाल कर मिश्रित कर लें।
- इससे एक लेप(पेस्ट) तैयार हो जाएगा।
- अब इसे ब्लेंड कर के गिलास में डालें तथा इसका सेवा करें।
- इसमें ताज़ा अदरक का इस्तेमाल मैटाबॉलिज़्म को बढ़ावा देता है।
- यदि आप चाहें, तो अनानास के स्थान पर आप किसी अन्य प्रकार के खट्टे फल का रस भी मिला सकते हैं।
- आपका डायजेशन यदि सही तरह से काम नहीं कर पा रहा है, तो इसका सेवन कर सकते हैं।