
आयु के साथ-साथ हड्डियों तथा जोड़ों का कमज़ोर होना एक आम बात है। परन्तु बहुत से लोग उम्र से पूर्व या जोड़ों के अत्याधिक दर्द से ग्रस्त हो जाते हैं। बहुत से चाकिस्तकों का कहना है कि आजकल के दौर में लोग कम उम्र में ही हड्डी विकार(ऑस्टियोपोरोसिस) से ग्रस्त हो जाते हैं या होने का खतरा बन रहता है। यह अनुपात अब पहले की तुलना में अधिक बढ गया है। परन्तु यदि आप कैल्शियम युक्त भोजन नहीं लेते तो आपके घुटने कुछ ही दिनों में कमज़ोर हो जाएंगे। अगर घुटना किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त हो गया तो उसे ठीक करना बहुत मुश्किल है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपने भोजन में शामिल करने से आप अपने जोड़ों तथा हड्डियों को सदैव के लिए तंदरुस्त रख सकेंगे।
चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे मे
1. अदरक:-
- इसमें एक तत्व पाया जाता है जो तुरंत ही दर्द और सूजन को दूर करता है।
- आप चाहें तो इसकी चाय या फिर इसे भोजन में डाल कर पका सकती हैं।
2. ग्रीन-टी:-
- यह जोड़ों के कार्टिलेज को क्षतिग्रस्त होने से रोकता है।
- ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे फ्री रैडिकल्स हड्डियों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते।
- रोजाना एक कप ग्रीन टी आपको जोड़ों के दर्द से बचा सकते हैं।
3. एक्सट्रा वर्जिन ऑइल:-
- इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि जोडों के दर्द को दूर करता है।
- इसी की तरह से आप अखरोट का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं।
- अलसी भी इसका एक बहुत अच्छा स्त्रोत है।
4. काली बींस:-
- यह मैग्नीज और अन्य तत्व से भरा हुआ होता है, जो जोडों के स्वास्थ्य के लिये बहुत जरुरी है।
- इसमे एंथोकायनिन्स होता है जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट होता है।
- यह शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकालता है और जोडों को खराब होने से रोकता है।
5. ब्रॉकली:-
- यह शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकालती है जिसकी वजह से जोड क्षतिग्रस्त नहीं होते।
- इनमें काफी मात्रा में कैल्शियम होता है जिससे जोड़ों में मजबूती आती है।
6. सेब:-
- सेब खाने से आप जोड़ों के दर्द तथा उसकी क्षतिग्रस्त से बच सकते हैं।
- सेब जोडों में कोलाजन बनाने में मदद करता है जो कि घुटने को झटके लगने से बचाता है।
- जिससे घुटने खराब नहीं होते।
7. पपीता:-
- एक शोध में यह पाया गया है कि जिन लोगों के अदंर विटामिन-सी की कमी होती है, उनमें जोड़ो का दर्द आम बात है।
- पपीते में ढेर सारा विटामिन-सी मौजूद होता है। इसलिए पपीते के सेवन से भी आप अपने जोड़ों को तंदरुस्त रख सकते हैं।
8. बादाम:-
- बादाम खाने से जोडों का आउटर मेंबरेन खराब होने से बचा रहता है।
- इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि सूजन और दर्द से बचाता है।