तेज़ी से झुर्रियां ख़त्म कर कैसे पाएं गोरी और जवान त्वचा ?

जैसे-जैसे हमारी उम्र मढ़ती जाती है, वैसे-वैसे हमारे चेहरे पर बुढ़ापा झलकने लगता हैं। इस बुढ़ापे को अधिक उजागर हमारे चेहरे की झुर्रियां करती हैं। कई बार धुप के ज्यादा संपर्क में आने से भी झुर्रियां होने लगती हैं। आम तौर पर झुर्रियां बुढ़ापे में ही नज़र आती हैं, परन्तु आज कल हमारे खराब खानपान तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो के सेवन के चलते यह झुर्रियां बुढापे से पूर्व ही हमारे चेहरे पर दस्तक देने लगती हैं।

यदि आपके चेहरे पर एक बार झुर्रियां आ जाएं, तो यह बड़ी तीव्रता से बढ़ती चली जाती हैं। जिस कारण आप आयु से पूर्व ही बूढ़े दिखने लगते हैं। हम बुढ़ापे को तो नहीं रोक सकते परनत बुढ़ापे की निशानियां जैसे झुर्रियां ईत्यादि को तो रोक सकते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके उपयोग से आप अपने चेहरे पर आने वाली इन झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पा सकेंगी।

चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !!

आवश्यक सामग्री:-

  • दूध – 2 चम्मच
  • शहद – 1 चम्मच
  • मैदा पाउडर – 1 चम्मच

बनाने की विधि:-

  • सर्व प्रथम आप एक कटोरे में मैदा पाउडर लें।
  • अब इसमें आपको 1 शहद मिला लें।
  • फिर अंत में इस मिश्रण में दूध मिलाएं।
  • इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिश्रित कर लें।
  • अंत में आपका चमत्कारी लेप(पेस्ट) तैयार है।

प्रयोग करने की विधि:-

  • इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
  • फिर 1-2 घंटे के लिए इसे ऐसे ही लगा छोड़ दें।
  • जब यह लेप अच्छे से सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।
  • आप इस मिश्रण का प्रयोग रात को सोते समय अथवा दिन में भी कर सकती हैं।
  • इस मिश्रण के उपयोग से आपकी त्वचा झुर्रियों से मुक्त होकर चमकदार तथा गोरी बनेगी।
  • शहद एक एंटीबैक्टीरियल का काम करता है और आपकी त्वचा को नरम बनाता है।
  • साथ ही दूध हमेशा से चेहरे का रंग निखारने में सफल रहा है।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।