जानिए कैसे पाएं लू से छुटकारा केवल 10 रुपये में ?

गर्मियां आते ही एक ऐसी चीज़ है जो सबसे अधिक परेशान करती है और वह है लू। लू(Sun heat stroke) की समस्या गर्मी में आम होती है। परन्तु यह कष्टकारी है। इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे घरेलू पेय के बारे में, जोकि आपको लू(Sun heat stroke) से बचता है। क्या आप जानते हैं कि बेल का शर्बत लू(Sun heat stroke) से बचने में कितना असरकारक है। सुबह कार्यालय को जाते समय यदि आपको बेल का शरबत पीने को मिल जाए तो आप सारा दिन गर्मी तथा लू से सुरक्षित रहेंगे।

यह बिलकुल सत्य है, कि बेल का शरबत ना सिर्फ सेवन में स्वादिष्ट होता है। बल्कि कई तरह के पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है। गर्मियों में बेल के शरबत को पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसमें पाये जाने वाले फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। तेज गर्मी पड़ने पर बेल का शरबत हीट स्‍ट्रोक से बचाता है, साथ ही यह त्‍वचा के लिये भी बहुत अच्‍छा माना जाता है। आइए बेल का शरबत बनाने की विधि के बारे में जानें।

चलिए जानते हैं इस शरबत को तैयार करने की विधि के बारे में(Indian bael Juice for sun heat stroke)

Indian bael Juice for sun heat stroke

आवश्यक सामग्री:-

  • काला नमक -1 चम्‍मच
  • चीनी- 3 चम्‍मच
  • बेल– 1
  • भुना जीरा- 1 चम्‍मच
  • पानी- 2 गिलास पानी

तैयार करने की विधि:-

  • सर्व प्रथम बेल के फल को दो भागों में बाँट लें।
  • अब एक बर्तन में इस के अंदर के गूदे को निकाल लें।
  • फिर इस जुड़े में पानी डालकर कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें।
  • कुछ समय के पश्चात गूदे को छानकर इसका रस निकालें।
  • अब आप इस रस में चीनी मिला लें।
  • चीनी के पूरी तरह घुल जाने पर इसमें बर्फ, भुना हुआ ज़ीरा तथा काला नमक मिला लें।
  • आपका शरबत सेवन के लिए तैयार है।

यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसे फेसबुक पर अपने दोस्तों संग शेयर अवश्य करें।