
हमारा शरीर भगवान द्वारा हमें दिया गया सबसे अनमोल उपहार है। परन्तु आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में दिनभर के कामकाज तथा व्यस्त दिनचर्या के कारण हम अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इसके कारण हमें छोटी-छोटी शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से ही के है शरीर में अकड़न। बहुत बार हम अनुभव करते हैं, कि हमारी मांसपेशियों में जकड़न आ गई है। साथी कभी-कभी शरीर को हिलाएं-डुलाएं तो हमारी मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। बदन दर्द की समस्या को समान्यतः लोग अनदेखा ही कर देते है। परन्तु यह आगे जाकर अधिक परेशानी देने वाली समस्या बन सकती है। इसके ज़्यादा बढ़ जाने पर कोई भी कार्य कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकेंगे।
चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में !!
1. शहद:-
- लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग शहद को हरताल की राख में मिला लें।
- प्रतिदिन सुबह-शाम खाने से हाथ व पैरों की अकड़न दूर हो जाती है।
2. धतूरे:-
- धतूरे के 2 फल काट लें।
- फिर इसे 125 मिलीलीटर सरसों के तेल में जला लें तथा ठण्डा कर के छान लें।
- हाथ-पैरों की अकड़न व दर्द में इससे मालिश करें।
3. एरण्ड:-
- हाथ व पैरों पर 2-3 मिनट तक एरण्ड के तेल से धीरे-धारे मालिश कर्रें।
- ऐसा करने से ठण्ड के कारण उत्पन्न हाथ-पैरों की अकड़न खत्म हो जाती है।
- 25 ग्राम एरण्ड की जड़ के छिलके को कूटकर 500 मिलीलीटर पानी में डालकर उबाल लें।
- उबलने के बाद पानी आधा रह जाने पर इसको छानकर इसमें 125 मिलीलीटर तिल का तेल डालकर फिर गर्म करें।
- पानी जल जाने पर ठंडा करके कम गर्म तेल से पैरों के जोड़ों पर मालिश करने से लाभ मिलता है।
4. प्याज़:-
- हाथ पैरों की ऐंठन या अकड़न दूर करने के लिए प्याज के रस को गुनगुना करके पैरों के तलुवों पर मालिश करें।
- ऐसा करने से हाथ-पैरों की अकड़न ठीक हो जाती है।