जानिए कैसे हटाएँ चेहरे के अनचाहे बाल आसानी से ?

चेहरे पर अनचाहे बाल आना महिलाओं के लिए बहुत बड़ी परेशानी है। यह परेशानी आजकल हॉर्मोन्स में परिवर्तन होने की वजह से ज़्यादा हो रही है। हॉर्मोन्स में बदलाव हमारे विषैले खानपान का एक घातक परिणाम है। महिलाओं के लिए अनचाहे बाल बहुत बड़ी समस्या हैं। महिलाएं इन बालों को हटाने के लिए बहुत सारे महंगे तथा कष्टदायक उत्पादों व तरीकों का प्रयोग करती हैं। परन्तु इनसे आराम की जगह उल्टा नुक्सान अधिक झेलना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप अपने अनचाहे बालों को आसानी से हटा सकेंगी।

चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !

आवश्यक सामग्री:-

  • हल्दी – 250 ग्राम
  • मसूर की दाल – 100 ग्राम
  • चने की दाल – 100 ग्राम

बनाने की विधि:-

  • ऊपर बताई गई सारी सामग्री को अच्छी तरह से कूट-पीस इसका कर पाउडर बन लें।
  • अब इन सभी को एक साथ मिश्रित कर लें तथा किसी कांच की बोतल में रख लें।
  • ध्यान रहे इस सामग्री का प्रयोग को गाय के दूध के साथ करें।
  • यदि गाय का दूध उपलब्ध ना हो, तो आप भैंस के दूध का भी इस्तेमाल क्र सकती हैं।

उपयोग करने की विधि:-

  • रोज़ाना नहाने से पूर्व आधा घंटा पहले इस सामग्री को आवश्यकता के अनुसार 1 या 2 चम्मच लें।
  • इसमें थोडा दूध मिलाकर लेप(पेस्ट) तैयार कर लें।
  • इस लेप को अपने अनचाहे बालों पर लगाएं तथा हलके हाथों से मसाज करें।
  • और कुछ समय बाद नहा लें।
  • यही विधि रात को सोते समय भी दोहराएं।
  • इसको करने से पूर्व चेहरे को अच्छे से पानी से धो लें।

इस प्रयोग को करने से अपकमो आपको पहले दिन ही परिणाम नहीं मिलेंगे। पहले चेहरे के बाल हलके होना शुरू हो जाएंगे। फिर आहिस्ता-आहिस्ता इसके प्रयोग से चेहरे के अनचाहे बाल हटने शुरू हो जाएंगे।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।