बादाम तेल के हैं चमत्कारिक लाभ, जान कर हैरान जाएंगे आप!!

शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि हमारे शरीर के लिए जितना बादाम खाना लाभदायक होता है। उतना ही बादाम के तेल का उपयगो भी हमारे स्वस्थ के लिए लाभदायक होता है। बादाम का तेल प्रकृति माँ द्वारा मनुष्य को दिया गया एक अनमोल उपहार है। इस में विटामिन ए, बी ट्ज ई जैसे पोषक तत्व पाएं जाते है। परन्तु हमारी आज की पीढ़ी इसके गुणों तथा लाभों से अनभिज्ञ है। इसलिए आज हम आपको इस चमत्कारी तेल के कुस ऐसे लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जान के आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

चलिए जानते हैं इन फायदों के बारे में!!

बादाम के तेल के लाभ:-

  • बादाम तेल से रूसी दूर होती है और बालों की साज-सँभाल में भी यह कारगर है। इसमें मौजूद विटामिन तथा खनिज पदार्थ बालों को चमकदार और सेहतमंद बनाते हैं।
  • विटामिन डी से भरपूर बादाम तेल बच्चों की हड्डियों के विकास में भी योगदान करता है।
  • बादाम तेल का प्रयोग आंखों के आसपास हुए काले-घेरों के लिए भी लाभकारी है। इससे आंखों के आसपास मसाज करनी चाहिए।
  • इसके तेल का प्रयोग करने से चेहरे में झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती।
  • बादाम तेल के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यानी यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है।
  • इस तेल से सिर पर मालिश करने से बालों की समस्या दूर होती है। बाल झड़ना बंद हो जाते है।
  • यह पेट की तकलीफों को दूर करने के साथ आंत की कैंसर में भी उपचारी है।
  • बादाम के तेल का प्रयोग रोजाना करने से त्वचा का रंग भी निखर जाता है।
  • बादाम के तेल का प्रयोग करने से पेट के कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • यदि नाखून ठीक से नहीे बढ़ रहे तो बादाम के तेल से मसाज करनी चाहिए।
  • चेहरे पर बादाम के तेल से मालिश करने से त्वचा में चमक आ जाती है।
  • शरीर पर यदि कोई घाव हो जाएं तो बादाम के तेल का प्रयोग घाव पर करना चाहिए।
  • बादाम के तेल का प्रयोग फटे होठों के लिए भी लाभकारी होता है।
  • बादाम के तेल की मालिश युवतियों अपने स्तनों के बढ़ाव के लिए भी कर सकती है।
  • सिर पर बादाम के तेल से मालिश करने से बाल लंबे, घने हो जाते है।
  • बादाम मस्तिष्क तथा स्नायु प्रणालियों के लिए पोषक तत्व है।
  • यह बौद्धिक ऊर्जा बढ़ाने वाला, दीर्घायु बनाने वाला है।
  • मीठे बादाम तेल के सेवन से माँसपेशियों में दर्द जैसी तकलीफ से तत्काल आराम मिलता है।
  • बादाम तेल का प्रयोग रंगत में निखार लाता है और बेजान त्वचा को रौनक प्रदान करता है। त्वचा की खोई नमी लौटाने में भी बादाम तेल सर्वोत्तम माना गया है।
  • शुद्ध बादाम तेल तनाव को दूर करता है। दृष्टि पैनी करता है और स्नायु के दर्द में भी राहत दिलाता है।
  • बादाम तेल का इस्तेमाल बाहर से किया जाए या फिर इसका सेवन किया जाए, यह हर लिहाज से उपचारी और उपयोगी साबित होता है।
  • हर रोज रात को 250 मिग्रा गुनगुने दूध में 5-10 मिली बादाम तेल मिलाकर सेवन करना लाभदायक होता है।
  • त्वचा को नरम, मुलायम बनाने के लिए भी आप इसे लगा सकते हैं।
  • नहाने से 2-3 घंटे पहले इसे लगाना आदर्श रहता है। बादाम तेल की मालिश न सिर्फ बालों के लिए अच्छी होती है, बल्कि मस्तिष्क के विकास में भी फायदेमंद होती है। हफ्ते में एक बार बादाम तेल की मालिश गुणकारी है।
  • इस का प्रतिदिन इस्तेमाल करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। बादाम के तेल का प्रतिदिन उपयोग बुद्धि तथा नसों के लिए लाभकारी होता है।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।