छोटी इलायची के फायदे जानिये और करिए अपने स्वास्थ्य को अच्छा

छोटी इलायची के फायदे जानकार आप रह जायेंगे दंग.. जानिये इसके स्वास्थ्यवर्धक लाभ

 

इलायची

छोटी इलायची खाने में खुशबू के साथ साथ स्वाद तो भर ही देती है साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक होती है | छोटी इलायची तीखी, शीतल, हल्की होती है जो  वात,  बलगम,  दमा,  खांसी,  बवासीर,  पेशाब में जलन आदि रोगों को नष्ट करती है। आइये जानते हैं इसके स्वास्थ्यवर्धक लाभ

 

विभिन्न रोगों में छोटी  इलायची के फायदे

पेशाब का बार-बार आना :- छोटी इलायची, शीतलचीनी, रेवन्दचीनी, जीरा, कलमीशोरा, जवाक्षार को पीसकर इसमें बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर खाने से मूत्रकृच्छ (पेशाब में जलन) और पेशाब के बार-बार आने का रोग ठीक हो जाता है।

 

गैस का बनना :- 2 ग्राम छोटी इलायची का पिसा हुआ चूर्ण और आधा ग्राम भुनी हींग को 5 ग्राम नींबू के रस में मिलाकर रख लें, फिर इस मिश्रण को मिलाकर रोगी को खिलाने से पेट की गैस बाहर निकल जाती है।

 

भूख अधिक लगना :- लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग छोटी इलायची को सुबह-शाम सेवन करने से अतिक्षुधा भस्मक रोग (बार-बार भूख लगना) में लाभ होता है।

 

मुंह के छाले :- छोटी इलायची के बीज, वंशलोचन और कत्था को बारीक पीसकर पाउडर बना लें। इसके पाउडर को मुंह के छालों पर लगाने से व लार टपकाने से मुंह की गंदगी खत्म होकर छाले ठीक हो जाते हैं।

 

नपुंसकता :- लगभग आधा ग्राम से लगभग 1.80 ग्राम तक छोटी इलायची का चूर्ण सुबह-शाम खायें या मिश्री मिले गर्म-गर्म दूध के साथ रोज रात को सोने से पहले खाने से नपुंसकता का रोग दूर हो जाता है।

 

दर्द व सूजन में :- इलायची सिर-दर्द, पेट का दर्द, मिचली और जोड़ों के दर्द की पुरानी बीमारी को दूर करने की क्षमता रखती है।

 

यकृत का बढ़ना :- लगभग आधा ग्राम छोटी इलायची को सुबह-शाम सेवन करने से यकृत की वृद्धि (जिगर का बढ़ना) और सूजन में लाभ होता है।

 

पित्त का बढ़ना :- पित्त का श्राव अगर बराबर रूप से न हो रहा हो तो छोटी इलायची लगभग आधा ग्राम सुबह-शाम रोगी को देने से फायदा होता है।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।