
बहुत से लोगों को जननांग में खुजली की समस्या रहती है। यह समस्या अधिकतर औरतों को ज़्यादा होती है। जननांग में खुजली के कई कारण हो सकते हैं। महिलाओं में इसका सबसे साधारण कारण मासिक धर्म के समय उपयोग में लाए जाने वाले पैड्स में उपस्थित रसायन हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त बहुत अधिक कसे हुए कपडे पहनने से भी योनि की खुजली की समस्या हो सकती है। सेक्स संबंध बनाने के पश्चात स्वच्छता की ओर ध्यान ना देना भी योनि में खुजली का कारण बन सकता है। गुप्तांग में खुजली तब सर्वाधिक परेशानी पैदा करती है, जब आप किसी कार्य के सिलसिले में बाहर हों अथवा लोगों के बीच खड़े हों और अपनी खुजली पर नियंत्रण ना कर पा रहे हों। इससे महिलाओं तथा पुरुषों दोनों को ही शर्मिंदगी एवं खिन्नता महसूस होती है। इसलिए इस समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप इस शर्मनाक समस्या से छुटकारा पा सकेंगी।
चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में !!
1. ढीले कपडे पहनें:-
- यदि आपको कभी भी योनि में खुजली की समस्या हुई है तो तो आप जानेंगे कि इस समस्या को दूर रखने के लिए यह सलाह क्यों उपयुक्त है।
- ढीले कपड़े पहनने से आपको योनि में खुजली की समस्या नहीं होती।
2. सूखा रखें जननांग:-
- पसीने और पानी के कारण यदि योनि में नमी रहती है तो इससे उस स्थान पर बैक्टीरिया और फंगस पैदा होते हैं।
- जिसके कारण संक्रमण और शर्मिन्दगी पैदा करने वाली स्थिति उत्पन्न होती है।
- हमेशा ध्यान रखें कि संक्रमण को रोकने के लिए योनि को नमी से मुक्त रखें।
3. तुलसी की पत्तियां:-
- तुलसी की पत्तियों में एंटी माइक्रोबियल, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं।
- तुलसी की कुछ पत्तियां लें तथा इसे दो कप पानी में उबालें।
- इसे 20 मिनिट तक भिगोकर रखें जब तक पानी गाढ़ा न हो जाए।
- योनि की खुजली दूर करने के लिए इस पानी को दिन में दो बार पीएं।
4. नमक से स्नान:-
- नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
- नमक के ये गुण खुजली तथा बैक्टीरिया को प्रभावी रूप से दूर कर सकते हैं।
- जब भी आपको खुजली महसूस हो तब नमक के गाढ़े घोल से जननांग को धो लें।
- इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा और यह बैक्टीरिया को आगे बढ़ने से भी रोकेगा।
- ऐसा भी कर सकती हैं कि टब को गर्म पानी से आधा भरें तथा इसमें आधा कप नमक डालें।
- टब में पालथी मारकर बैठें।
5. दही:-
- जनगांग की खुजली के उपचार के लिए प्रतिदिन एक कप बिना शक्कर वाला दही खाएं।
- दही के उपयोग का अन्य तरीका यह है कि इसे योनि पर लगाया जाए जिससे तुरंत आराम मिलता है।
- सीधे दही उस स्थान पर लगाने से योनि की खुजली तुरंत बंद हो जाती है।
- नियमित उपयोग से समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
6. लहसुन:-
- लहसुन 2-3 लहसुन की कलियाँ चबाकर खाएं।
- लहसुन का पेस्ट बनायें तथा जाली के एक कपड़े में इसे बांधकर योनि के अंदर लगाएं।
- इससे दुर्गन्ध आ सकती है परंतु इससे मिलने वाला आराम बहुत आश्चर्यजनक होता है।
7. ऐप्पल सीडर विनेगर:-
- ऐप्पल सीडर विनेग एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल होता है।
- यदि जननांग की खुजली बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण के कारण है तो ऐप्पल सीडर विनेगर से उसे दूर किया जा सकता है।
- ऐप्पल सीडर विनेगर का लाभ उठाने के लिए दो चम्मच ऐप्पल सीडर विनेगर को गर्म पानी में मिलाएं।
- दो तीन दिन तक दिन में दो बार जननांग को इस मिश्रण से धोएं।
8. बर्फ से सेंक दें:-
- जननांग की खुजली रात के समय अधिक परेशान है।
- इससे आपकी नींद में बाधा पहुँचती है तथा खुजली के साथ-साथ आप थकान और सुस्ती महसूस करते हैं।
- रात में अधिक होने वाली इस खुजली को रोकने के लिए योनि पर सीधे ही बर्फ़ लगायें या योनि को ठंडा सेंक दें।
- यह काम थका देने वाला हो सकता है।