सिर, बालों तथा मस्तिष्क के लिए असरदार लौकी का तेल!!

आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको प्रयोग करने से आप लौकी तेल तैयार कर पाएंगे। लौकी का तेल आपको अद्भुत फाएदे उपलब्ध करवाता है। लौकी का तेल स्मरण शक्ति बढ़ाता है। सिर में ये तेल लगाने से मस्तिष्क को बल मिलता है, सिर में ठंडक रहती है। सिरदर्द में लाभ होता है। अगर बाल झड़ रहे हैं, रूसी है, कम उम्र में सफ़ेद बाल आ गए हैं तो यह बहुत गुणकारी है। हर तीसरे दिन लौकी के तेल की सिर में मालिश करें।

चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में!!

आवश्यक सामग्री:-

  • नारियल अथवा तिल का तेल – 500 ग्राम
  • कच्ची लौकी का रस – 2.5 किलो

बनाने की विधि:-

  • सर्व प्रथम कच्ची लौकी के रस को तिल अथवा नारियल के तेल में मिलाएं।
  • अब इसे धीमी आंच पर उबालें।
  • जैसे-जैसे रस जलेगा तो चट-चट की आवाज़ आने लगेगी।
  • जब लौकी का सारा रस जल जाने तथा केवल तेल रह जाने पर इसे आंच से उतर कर ठण्डा होने दें।
  • इसके ठण्डा होने के बाद इसे छानकर रख लें।
  • अंत में इसे बोतल में भरकर रख लें।
  • यह तेल सिर की मालिश में काम लें।
  • इसके उपयोग से आपको सिर तथा बालों से संबंधित परेशानियों में बहुत राहत मिलेगी।
  • इसके अतिरिक्त इसका उपयोग आपके मस्तिष्क के पौषण तथा वृद्धि में भी सहायक होगा।