
आज बहुत से लोगों का स्टैमिना बहुत कम होता जा रहा है। जब भी सुबह वह थोडा व्यायाम इत्यादि करते हैं, तो वह बहुत शीघ्र ही थक जाते हैं। कुछ लोग जो दफ्तर आदि में कार्य करते हैं, वह भी थोड़ी देर में अपने आपको थका हुआ महसूस करने लगते हैं। इस थकावट के कारण उनका दिमाग भी सही से कार्य नहीं कर पाता। जिस कारण कोई महत्वपूर्ण काम या चीजें रख कर भूल जाने जैसी समस्याएं होती है। अक्सर बच्चों में भी यही समस्या देखी जाती है, कि उनकी स्मरण शक्ति(याददाश्त) कमज़ोर होने के कारण से वह पढाई में अधिक आगे नहीं बढ़ पाते। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको सिर्फ 3 दिन करने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। साथ ही आप अपने आप में स्वयं को सम्पूर्ण तथा संतुष्ट महसूस करेंगे। इसके बाद इसको जारी रखना आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। यह उपाय स्टैमिना, शक्ति तथा याददाश्त बढाने के लिए सस्ता तथा उत्तम प्रयोग है।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !!
आवश्यक सामग्री:-
- दूध – एक गिलास
- नारियल तेल – एक चम्मच
- शहद – एक चम्मच
- देसी मिश्री – 5 ग्राम
बनाने की विधि:-
- रात को सोने से पूर्व एक गिलास दूध गर्म कर लें। परन्तु इसमें चीनी ना मिलाएं।
- दूध गर्म होने के बाद इसे उतार लें।
- अभी इस में एक चम्मच नारियल का तेल मिला दें।
- फिर इस में शहद भी मिला लें। यदि आप शहद का उपयोग नहीं करना चाहें तो इस में देसी मिश्री का इस्तेमाल करें।
- ध्यान रखें कि आजकल अधिकतर घरों में जो मोटी दानेदार चीनी प्रयोग होती है, वह नहीं डालनी है ।
सेवन की विधि:-
- इसको रात को सोते समय पी लें।
- आप बच्चों को नारियल तेल की आधी मात्रा दें।
- इसके सेवन के पश्चात सुबह आपको दस्त की समस्या हो सकती है। क्योंकि नारियल तेल किसी-किसी को जल्दी ही हज़म नहीं होता।
- इसलिए वह लोग जिनको यह हज़म नहीं होता, वह इसकी 1/2 चम्मच मात्रा से शुरू करें। फिर धीरे-धीरे इसको बढ़ा सकते हैं।
- इसको 5 ग्राम से 15 ग्राम तक प्रयोग कर सकते हैं।
- यदि फिर भी कोई व्यक्ति नारियल तेल का प्रयोग नहीं करना चाहता। वह कच्चा नारियल लेकर इस में पानी के निकलने वाली मलाई को निकालकर अच्छे से मसल लें। ऐसा करने से यह दूध जैसा बन जाएगा। अब आप इसका सेवन करना शुरू कर सकते हैं।
- जो लोग कसरत करते हैं वह 1-1 चम्मच शहद तथा नारियल तेल को दूध में मिलाकर पीएं। इससे आपको काफी अधिक ऊर्जा मिलती है।
- इस मिश्रण का सेवन व्याम से 30 मिनट पूर्व करना चाहिए।
- नारियल तेल में पाए जाने वाले MCFA बहुत से बॉडी बिल्डिंग उत्पादों में प्रयोग किए जाते हैं।