कमज़ोर स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए घरेलु उपाय !!

स्मरण शक्ति के कमजोर होने के कारण बहुत से बच्चों को पढ़ा हुआ याद नहीं रहता। कुछ लोगों को थोड़ी देर पूर्व सोची हुई बात अथवा किया हुआ कोई काम भी याद नहीं रहता है। यदि उन्हें याद आ भी जाए, तो देर से या बहुत कम याद आता है। यह समस्या वृद्ध लोगों अथवा छात्र-छात्राओं को अधिक होती है। जो लोग अत्यधिक पढ़ते हैं, चिंता से ग्रस्त होते हैं, क्रोध या सोक से प्रभावित होते हैं, अधिक संभोग करते हैं या सदैव कामवासना से पीड़ित होते है, उनकी स्मरण शक्ति कमज़ोर हो जाती है। दूध, दही, घी, मक्खन, अंकुरित अनाज, फल आदि पोस्टिक पदार्थों का सेवन बहुत कम करने वालों को भी यह रोग होता है। यह एक गंभीर समस्या है, जो हमें हमारे नियमित जीवन में बहुत परेशान कर देने वाली है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप अपनी स्मरण शक्ति को ठीक कर बढ़ा सकेंगे।

चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में !!

1. तुलसी:-

  • तुलसी में एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है जिससे दिमाग़ और दिल में खून का प्रवाह बेहतर होता है।

2. दालचीनी:-

  • दालचीनी हमारे घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक मसाला है पर साथ में ये एक अच्छी आयुर्वेदिक दवा भी है। रात को सोने से पहले दालचीनी पाउडर 1 चुटकी ले और शहद में मिलाकर ले। इस नुस्खे से दिमाग़ तेज़ होता है और मानसिक तनाव भी कम होता है।

3. शंखपुष्पी:-

  • शंखपुष्पी को कूट-पीसकर चूर्ण बना लें।
  • इस चूर्ण की 8 ग्राम मात्रा में ढाई सौ ग्राम दूध में भली प्रकार को पीसकर एक चम्मच शहद मिलाएं।
  • इसे प्रातः काल नाश्ते से पूर्व और शाम को पिए यादास्त की कमी में लाभ होगा।

4. ब्राह्मी, शंखपुष्पी, आंवला, गिलोय एवं जटामासी:-

  • ब्राह्मी, शंखपुष्पी, आंवला, गिलोय एवं जटामासी इन सबका समान मात्रा में चूर्ण बनाएं।
  • इस चूर्ण को 2 ग्राम मात्रा में सुबह शाम शुद्ध जल के साथ लेने से कमजोर स्मरण शक्ति में लाभ होता है।

5. बादाम:-

  • बादाम की नौ गिरियों को पानी में भिगो दें।
  • सुबह बारीक पीस लें।
  • इसके साथ आधा चाय का चम्मच काली मिर्च का चूर्ण तथा कुछ समय बाद एक चम्मच शहद डालें।
  • जब दूध सामान्य तापक्रम पर आ जाए, तब एक चमक देसी घी मिलाकर पी जाएं।
  • यादास्त की कमी ठीक हो जाएगी।

6. आंवले का मुरब्बा:-

  • नित्य सुबह-शाम आंवले का मुरब्बा गाय के दूध के साथ सेवन करने से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। 
  • ध्यान रखें कि दूध गाय का या बकरी का होना जरूरी है, भैंस का दूध नहीं और मधुमेह के रोगी इसे ना लें।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।