मोटापे की परेशानी से कैसे पाएं छुटकारा ?

आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बार में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप मोटापे को दूर कर पाएंगे। मोटापे से परेशान लड़कियों के लिए यह उपाय वरदान से कम नहीं। यदि आप भी अपने बढ़ते हुए मोटापे और वज़न से परेशान हैं, तो इस उपाय को अवश्य आज़माएँ तथा असर देखें।

चलिए जानते हैं इस घरेलू उपाय के बारे में!!

अजवायन को मसालों का राजा कहा जाता हैं, आयुर्वेद में भी अनेक दवाओ में इसका उपयोग किया जाता हैं। अजवायन का पानी मोटापे को भी कम करने के काम आता है। इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है, जिसकी वजह से कार्ब तथा फैट बर्न होने की प्रक्रिया शुरु हो जाती है। वज़न कम होना आपके शरीर के प्रकार पर भी निर्भर करेगा।

आवश्यक सामग्री:-

  • अजवायन – 50 ग्राम (आप चाहें तो 25 ग्राम भी ले सकते हैं परन्तु 50 ग्राम अधिक प्रभावशाली है)
  • शहद – 1 चम्‍मच
  • निम्बू का रस – 1/2 चम्मच

बनाने की विधि:-

  • 1 गिलास पानी में अजवायन को रातभर के लिए भिगो कर छोड़ दें।
  • फिर सुबह पानी को छान लें।
  • उसके बाद पानी में निम्बू का रस तथा शहद मिला लें।

सेवन की विधि:-

  • प्रतिदिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
  • इसे पीने से मोटापा प्राकृतिक रूप से कम हो जाता है।
  • यदि आप चाहें तो उसी अजवायन को धूप मे सुखा कर फिर से दूसरे दिन भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • परन्तु तीसरे दिन आपको नई अजवायन का प्रयोग करना होगा।
  • इसका असर मात्र 15 दिनों में ही दिखने लगेगा, परन्तु प्रभावी परिणामों के लिए 45 दिन तक इसका सेवन करें।
  • वज़न कम होना आपके शरीर के प्रकार पर भी निर्भर करेगा।
  • इस प्रयोग से रुके हुए और अनियमित पीरियड्स भी सही होंगे।

सावधानियाँ:-

  • वह लड़कियां इस उपाय को बिल्कुल ना करें, जिनको अभी माहवारी शुरू नहीं हुई।
  • अजवायन बहुत गर्म होती हैं इसलिए इसको सिर्फ सर्दियों में ही करें।
  • चावल पूरी तरह से छोड़ दें, रोटियों की संख्‍या कम कर दें।
  • अर्थात यदि आप दो राटी खाते हैं, तो उसे आधा कर दें।
  • आलू, शक्‍कर, फास्‍ट फूड तथा तेल युक्त खाना ना खाएं।
  • भोजन करने के 1 घंटे तक पानी ना पीएँ।
  • यह उपचार उन औरतों के लिए खास है, जिन्‍हें पीरियड्स की समस्‍या है तथ्जा जिसकी वजह से उनका वज़न बढ़ जाता है।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।