
हम सब यह अच्छी तरह जानते है के वजन कम करना अकेली एक ऐसी चीज है जिसे हम चाह कर भी नहीं कर सकते। इस सब का जिमेदार यह आज कल की आधुनिक जीवन शैली है। हम जो भी फ़ास्ट फ़ूड खाते है वे हमारे बढ़ते वजन का कारण है। हम फ़ास्ट फ़ूड खाना चाह कर भी छोड़ नहीं सकते और ना ही हमारे पास इतना समय होता है के हम रोजाना व्याम कर सकें। तो सवाल यह उठता है के क्या हम कभी वजन कम नहीं कर पायेगे ?
इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको प्रयोग करने से आप तीव्रता से चर्बी घटा सकते हैं। आप अपने इस घरेलू उपाय को घर पर ही तैयार कर सकते हैं। यह उपाय पूरी तरह प्राकृतिक औषधियों से तैयार होगा, जिस कारण आपको इसके हानिकारक प्रभावों की चिंता करने की आवश्कता नहीं है।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में!!
आवश्यक सामग्री:-
- शहद – 1 चम्मच
- अदरक पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- निम्बू का रस – 1 चम्मच
- एलोविरा जूस – 2 या 3 चम्मच
- शुद्ध पानी – 1 गिलास
बनाने की विधि:-
- पहले एलोविरा जूस पानी के गिलास में मिश्रित कर लें।
- फिर इस में निम्बू का रस, अदरक तथा शहद अच्छे से मिश्रित कर दें।
सेवन की विधि:-
- अच्छे परिणामों के लिए इस ड्रिंक का खाली पेट सेवन करें।
- कुछ ही दिनों में आप अपने अतिरिक्त चर्बी कम कर सकते हैं, वो भी बिना किसी मेहनत के।