सफ़ेद और झड़ते बाल के लिए रामबाण आयुर्वेदिक तेल !!

सफ़ेद और झड़ते बाल के लिए रामबाण आयुर्वेदिक तेल !!आजकल के दूषित वातावरण तथा जीवनशैली के कारण छोटी आयु में ही हमारे बाल झड़ने, पकने तथा सफेद होने शुरू हो जाते हैं। जोकि हमारी ख़ूबसूरती पर बड़ा सा ग्रहण लगा देते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे बहुत ही सफल घरेलू उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके उपयोग से आप अपने सफ़ेद और झड़ते बाल ठीक कर सकेंगे।

चलिए जानते हैं सफ़ेद और झड़ते बाल ठीक करने के इस उपाय के बारे में !

आवश्यक सामग्री :-

  • जैतून का तेल – 50 ग्राम
  • अरंडी का तेल – 250 ग्राम
  • काँफी पाउडर – 50 ग्राम
  • चन्दन कि लकड़ी का बारीक बुरादा – 50 ग्राम
  • अम्बर बेल – 300 ग्राम
  • बरगद के पेड़ कि एकदम ताज़ा पत्ती – 300 ग्राम

बनाने की विधि:-

  • जैतून तथा अरंडी के को मिला कर हल्की आँच पर गर्म कर लें।
  • अब इस मिश्रण में बाकि सारी सामग्री डाल लें तथा पूरी सामग्री काली होकर जल जाने तक हिलाते रहें।
  • ध्यान रहे की यह तेल तड़तड़ाता बहुत है।
  • सारी सामग्री के जल जाने पर इस मिश्रण को ठण्डा कर के एक बोतल में भरकर रख लें।

उपयोग करने की विधि:-

  • उँगलियों के पोरों से प्रतिदिन 20 मिनट तक सिर में इस तेल से मालिश करें।
  • इस तेल के निरंतर प्रयोग से सफेद हो गए बाल भी जड़ों से काले हो जाएंगे।

बेहतर परिणाम के लिए:-

  • इसके साथ सुबह-शाम 1-1 चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन गुन गुने पानी के साथ अवश्य करें।
  • सुबह शीर्षासन या सर्वांगासन 15 मिनट तक ज़रूर करे।
  • 6 महीने में आपको सही परिणाम मिलेगा।

सावधानी:-

  • साबुन तथा शैम्पू का प्रयोग ना करें।
  • सिर्फ रात में भिगोई गई, मुल्तानी मिट्टी को सुबह 10 मिनट सिर में साबुन की तरह लगाकर सिर को धो लें।

यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसे फेसबुक पर अपने दोस्तों संग शेयर अवश्य करें।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।