
हर्निया, जिसमें व्यक्ति को पेट में सबसे ज्यादा तेज दर्द महसूस होता है। पेट की मांसपेशियां या कहें पेट की दीवार कमजोर हो जाने से जब आंत बाहर निकल आती है तो उसे हर्निया कहते हैं। पेट के अंदर एक उभार आ जाता है। जिसे आसानी से देखा जा सकता है। लंबे समय से खांसते रहने अथवा लगातार भारी सामान उठाने से भी पेट की मांसपेशिया कमजोर हो जाती है। ऐसी स्थिति में हर्निया की संभावना बढ़ जाती है।
वैसे तो इसका कोई खास लक्षण नहीं होता। परन्तु कुछ लोग इसके चलते सूजन और दर्द का अनुभव करते हैं। कई लोगों को तो खड़े होने पर और मांसपेशियों में खिंचाव होने अथवा कुछ भारी सामान उठाने पर भी दर्द महसूस होता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकेंगे।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !!
1. त्रिफला:-
त्रिफला का सेवन हर्निया में रोगी के लिए सबसे बेहतरीन है। रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चुर्ण लेकर सोएं। इससे व्यक्ति को जरूर लाभ होगा।
2. नारियल का तेल:-
- हर्निया से परेशान रोगी नारियल के तेल से मालिश कर सकता है।
- साथ ही 1-2 ग्राम दूध में नारियल के तेल को मिलाकर रात में सोते समय पीएँ।
- इससे भी आपको काफी लाभ होगा।