जानिए कैसे पुरूषों के चेहरे पर तुंरत निखार लाएं ?

अच्‍छा दिखने के नाम पर ज्यादातर पुरुष सिर्फ शेविंग करना और मुंह धो लेना ही बेहतर समझते हैं। आज के प्रदूषण भरे माहौल में उन्हें अपने चेहरे की देखभाल पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। चेहरे पर झुर्रियों का आना, पिंपल्स या फिर ऑयली त्वचा को रोकने के लिए जरूरी है कि मुंह धोने के अलावा भी उनकी देखभाल के लिए कुछ किया जाए।

फेयरनेस के मामले में आमतौर पर देखा जाए तो लड़कों से ज्यादा लड़कियां अपनी त्वचा का ख्याल रखती हैं। हालांकि लड़के भी चाहते हैं कि वह भी स्मार्ट और हैंडसम दिखें, लेकिन इसके उन्हें भी थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके लिए त्वचा की देखरेख करनी जरूरी है, बिना इसके यह संभव नहीं हो सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक तथा सस्ते घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके उपयोग करने से आप अपने चेहरे की चमक को बढ़ा सकते हैं। इस कार्य को करने में आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में !!

 

1. चंदन का पेस्ट

  • चंदन का पेस्ट हर सुंदर नारी का सीक्रेट होता है।
  • यह त्वचा के दाग, धब्बों और मुहासों को खत्म कर गोरी रंगत प्रदान करता है।
  • इस पेस्ट को लड़के भी आजमा सकते हैं।

2. टमाटर और नींबू:-

  • टमाटर को स्लाइस में काट लें और फिर इसे नींबू के रस के साथ चेहरे पर लगाइए।
  • लगाने के थोड़ी देर बाद ही आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा।

3. एलोवेरा जेल:-

  • एलोवेरा जेल एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा की रक्षा करता है।
  • इसे रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाकर सो जाएं।
  • सुबह चेहरे की चमक बढ़ जाएगी।

4. नींबू के साथ शहद:-

  • सख्त त्वचा के लिए नींबू और शहद का मिश्रण काफी फायदेमंद है।
  • यह त्वचा की गंदगी को साफ करता है।

5. बेसन और दही:-

  • बेसन में दही मिलाकर लगाने से चेहरे की रंगत बढ़ जाती है।
  • इसे आप सप्ताह में 3 बार लगा सकते हैं।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।