
मुँह से बदबू आने की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इस समस्या के कारण कई बार आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। मुँह से बदबू आने वाले व्यक्ति के सामने खड़े होकर लोग बात करना भी पसंद नहीं करते। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी औषधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप मुँह की दुर्गन्ध की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यह औषधि है, पुदीना। मुँह में बदबू आने पर पुदीने का सेवन करना चाहिए। पुदीने के रस को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर होती है। इससे मुँह में ठंडक का भी एहसास होता है।
पुदीने एक चमत्कारी औषधीय पौधा है। इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसको अंग्रेजी में मिंट कहा जाता है। पुदीना सबसे अच्छा मुँह ताज़ा करने वाला(माउथफ्रेशनर) भी है। यह हमारे हाज़मे के लिए भी उत्तम है। पुदीने के सेवन से हमारी पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। इसके साथ ही यह एक शानदार एंटीबॉयटिक की तरह काम करता है। खाने में स्वादिष्ट पुदीना के कई फायदे हैं।
चलिए जानते हैं इन फायदों के बारे में !!
1. त्वचा:-
- ताजा-हरा पुदीना पीसकर चेहरे पर बीस मिनट तक लगा लें।
- फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
- इससे त्वचा की गर्मी समाप्त होती है।
2. हिचकी:-
- हिचकी आने पर पुदीना का प्रयोग करना चाहिए, इससे हिचकी आना बंद हो जाता है।
3. बुखार:-
- बुखार होने पर पुदीना पीना चाहिए, इससे बुखार में फायदा होता है।
- बुखार में पुदीने को पानी में उबालकर थोड़ी चीनी मिलाकर उसे गर्म-गर्म चाय की तरह पीना चाहिए।
4. महिला को प्रसव:-
- महिला को प्रसव के समय पुदीने का रस पीना चाहिए।
- इससे आसानी से प्रसव हो जाता है।
5. पेट दर्द:-
- पेट दर्द होने पर पुदीने को जीरा, हींग, काली मिर्च में नमक मिलाकर पीने से पेट का दर्द समाप्त हो जाता है।
6. अजीर्ण:-
- अजीर्ण होने पर पुदीने का रस पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है।
7. उल्टी:-
- उल्टी होने पर आधा कप पुदीना का रस हर दो घंटे पर रोगी को पिलाएं।
- इससे उल्टी आना बंद हो जाएगा।
8. हैजा:-
- हैजा होने पर पुदीना बहुत फायदा करता है।
- हैजा होने पर पुदीना, प्याज का रस, नींबू का रस बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है।
9. लू लगने पर:-
- गर्मी में लू लगने के बाद पुदीने का सेवन करना चाहिए।
- लू लगने पर रोगी को पुदीने का रस और प्याज का रस देने से फायदा होता है।
10. चर्म रोग:-
- पुदीना कई प्रकार के चर्म रोगों को समाप्त करता है।
- चर्म रोग होने पर पुदीना के पत्तों का लेप लगाने से आराम मिलता है।
11. घाव:-
- पुदीना का रस किसी घाव पर लगाने से जख्म जल्दी भर जाते हैं।
- यदि किसी घाव से बदबू आ रही है तो इसके पत्ते का लेप लगाने से बदबू आना बंद हो जाती है।