
स्वस्थ बालों की पहचान सुलझे तथा चमकदार बाल हैं। बालों को केवल शैम्पू से धोना पर्याप्त नहीं होता। माहिरों के अनुसार हर बार शैम्पू के पश्चात कंडीशनर का प्रयोग आवश्यक होता है। इससे बालों की चमक बनी रहती है, साथ ही बाल सुलझे रहते हैं इतना ही नहीं कंडीशनर से बाल धूप और प्रदूषण के प्रभाव से भी काफी हद तक बचे रहते हैं।
बाजार में मिलने वाले रसायन युक्त कंडीशनर बहुत महंगे होने के साथ आपके बालों के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। साथ ही आपके बालो के लिए उपयुक्त उत्पाद कौन सा है, यह जान पाना भी मुश्किल होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक कंडीशनर के बारे में बतरने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार घर पर ही तैयार कर सकती हैं और यह आपके बालों पर अधिक असरदार हैं।
चलिए जानते हैं इन प्राकृतिक कंडीशनर के बारे में !!
1. संतरा:-
- संतरा यानी ऑरेंज को नारियल के दूध के साथ मिलाकर बालों में लगाएं।
- संतरे में विटामिन सी और बियोफ्लेवोरिओड्स पाए जाते हैं।
- यह बालों की कंडिशनिंग तो करता ही है साथ ही हेयर ब्रेकेज से भी बचाता है।
- हफ्ते में एक बार इसे लगा सकते हैं।
2. मेयोनेज और अंडा:-
- मेयोनेज और अंडा को मिलकर बालों में लगाएं।
- यह भी एक बहुत अच्छा कंडीशनर है।
- यह बालोँ की ड्राइनेस कम करता है और हेयर फॉलिकल को मज़बूती भी देता है।
- इसे हफ्ते में दो बार लागाएं।
3. दालचीनी:-
- दालचीनी के साथ शहद और दूध मिलाकर धुले हुए बालों में लगाएं।
- इससे बालों को वॉल्यूम मिलता है, बालों का मॉइस्चर बना रहता है और बाल ग्लॉसी बनते हैं।
- बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में दो बार करें।
4. केला:-
- 2 से 3 पके हुए केलों को मसलकर बालों की जड़ों में लगाएं।
- लगभग 15 मिनट बाद बाल धो दें।
- बाल रेशम से मुलायम हो जाएंगे।
5. बियर:-
- सिरका की तरह बियर भी अच्छा कंडीशनर है।
- बियर की भी कुछ बूंदे पानी में मिलाये और शैम्पू के बाद बाल बियर वाले पानी से धो दे।
6. सफेद सिरका:-
- सफेद सिरका की कुछ बूंदे बाल्टी भर पानी में मिलाएं।
- शैम्पू के बाद बालों को सिरका वाले पानी से धोएं।
- इसका कुछ ही हफ्तों में फर्क देख सकते हैं।
7. नारियल का दूध:-
- नारियल का दूध और नारियल का तेल दोनों को सामान हिस्सों में लेकर उंगलियो की पोरों से स्कैल्प पर मसाज करें।
- तकरीबन 20 मिनट लगा रहने दें फिर बाल धो दें।
8. एवोकैडो:-
- एवोकैडो मे फैटी एसिड होते हैं। जो बालों को नैचुरली मैनेजेबल और साइनी बनाते हैं।
- एवोकैडो के गूदे में 2 बड़े चम्मच ओलिव आयल, 2 बड़े चम्मच पानी, और 2 बड़े चम्मच मलाई मिलाएं।
- कम से कम 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
- फिर बाल धो दें।
- इस पैक से बाल काले और चमकदार हो जाते हैं।
9. चाय पत्ती का पानी:-
- चाय की पत्ती को पानी में उबालकर छानकर ठंडा करके रखें।
- शैम्पू के बाद आखिरी रिंस चाय पत्ती के पानी से दें।
10. शहद:-
- एक अंडा, एक बड़ा चम्मच शहद, और तीन छोटे चम्मच नारियल तेल को मिलाकर एक घोल तैयार करें।
- धुले हुए बालों पर लगाएं आधे घंटे बाद सर धो लें।
11. दूध और केला:-
- एक कप दूध, एक केला और एक चम्मच नारियल का तेल।
- सबको मिलकर किसी ब्रश की सहायता से बालों के सिरे से अंत तक लगाएं उसके बाद बालों को शावर कैप से ढक लें। 20 मिनट बाद बाल धो लें।
12. पुदीना:-
- एक कटोरी पुदीना की पत्तियां और तीन गिलास पानी को एक साथ उबालें।
- इस पानी को ठंडा करें ।
- शैम्पू के बाद आखरी रिंस पुदीना वाले पानी का दें।
- बाल खूबसूरत बनेंगे।