इस चटनी से पाएं मधुमेह से निजात

आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में अनियत्रित खानपान तथा अनियमित दिनचर्या की वजह से मधुमेह(डायबीटीज) से पीडि़त रोगियों की संख्या दुनिया के साथ-साथ भारत में भी तीव्रता से बढ़ रही है। इसमें रक्त के अंदर ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। इस बीमारी में प्यास ज्यादा होने लगती है। साथ ही इसमें थकान होना व भूख ज्यादा लगना इसके प्रमुख लक्षण है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलु उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप मधुमेह के रोग की रोकथाम कर सकेंगे। इस प्रयोग में बनाई जाने वाली चटनी का सेवन दिन में 3-4 बार करने से मधुमेह(डायबटीज़) में लाभ मिलता है।

चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में(Home remedy for diabetes)

home remedy for diabetes

आवश्यक सामग्री:-

  • खट्टा अनारदाना – करीब 50 ग्राम
  • अदरक – 50 ग्राम
  • पुदीना – 50 ग्राम
  • लहसुन – करीब 25ग्राम

बनाने की विधि:-

  • ऊपर बताई गई सारी सामग्री को अच्छे से पीस कर इसकी चटनी बना लें।

सेवन की विधि:-

  • इस चटनी का सेवन दिन में दो से तीन बार करने से तेजी से लाभ मिलेगा।
  • साथ ही आपको इस चटनी को हर रोज ही तैयार करना होगा और रोज ही सेवन करना होगा।
  • किसी भी दिन की बासी रखी हुई चटनी का सेवन न करें।

इस तरह की चटनी के सेवन के साथ ही आपको अपनी बीमारी पर पूरी नजर रखने के लिए किसी विशेषज्ञ की भी पूरी मदद लेनी होगी। वो आपको आपकी बीमारी की सही स्थिति के बारें में भी बता पाएंगे। जिससे आपको अपनी बीमारी पर काबू पाने में आसानी रहेगी।