
कैसे दिलाते है हींग, मौसमी और निम्बू दांतों के दर्द से चुटकियों में आज़ादी ?
दर्द कोई भी हो असहनीय होता है, परन्तु जड़ और दांत का दर्द ऐसा होता है, जो कई बार बर्दाश्त से बहार होता है। दांतों में दर्द के ज़्यादातर कारण गलत खाने-पीने और दांतो की ठीक से सफाई न करने की वजह से दातों की जड़ में कुछ फ़साने, कीड़ा लगाने या दांत के सड़ने जैसी बिमारियों के कारण हो सकता है। दांतो में दर्द का कारण कोई भी हो इसकी पीड़ा हमारे लिए बेहद कष्टकारी होती है। जिन लोगों ने कभी भी जीवन में दांतों के दर्द को सहा है, वह ही जानते हैं कि यह दर्द कितना कष्टकारी होता है। इसके कारण आपको कईं कईं दिन बिना खाये-पीए या बिना सोये गुजारने पड़ते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलु उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप दांतों के कठोर से कठोर दर्द से चुटकियों में राहत पा सकेंगे। इस उपाय को करने के लिए आपको बस हींग और मौसमी के रस की आवश्यकता पड़ेगी। हींग दांत दर्द से तुरंत मुक्ति दिलाता है। आपको करना बस इतना है कि हींग को मौसमी के रस में डुबो कर दांतो में दर्द होने वाली जगह पर रखे। ऐसा करने से आप जल्द ही दांत दर्द से आज़ादी पा सकेंगे। मौसमी ना उपलब्ध होने पर हींग में निम्बू भी मिलाया जा सकता है। इससे शीघ्र ही आपको दर्द से छुटकारा मिल पाएगा।