
गुलाबी तथा टमाटर जैसा लाल चेहरा, सेब जैसे लाल-लाल गालों, गुलाबी नाखूनों से स्त्री के चेहरे की आभा तथा व्यक्तित्व में चार चाँद लग जाते हैं। लड़के तथा लड़कियों के लिए आजकल चेहरे का लुक विशेष होता है। परन्तु इस भाग दौड़ भरे जीवन तथा सही पोषण ना मिलने के कारण चेहरा सूखकर सफ़ेद हो जाता है। साथ ही आपका सारा व्यक्तित्व मुरझा जा जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा जूस लेकर आए हैं, जिसको यदि आप प्रतिदिन 1-3 महीने तक पीएं तो आपका पूरा शरीर ही चमक उठेगा। इस जूस का सेवन करने से चेहरे पर ऐसी सुंदरता(कान्ति) आ जाती है कि देखने वाले भी हैरान हो जाते हैं।
चलिए जानते हैं इस जूस के बारे में
सामग्री:-
- शहद अथवा मिश्री – स्वादानुसार
- पालक – 100 ग्राम
- अनार – 250 ग्राम
- गाजर – 250 ग्राम
- चुकंदर – 250 ग्राम
बनाने की विधि:-
- ऊपर बताई सारी सामग्री को अच्छे से साफ़ कर लें।
- बाद में इसे जूसर में डाल कर इनका जूस निकाल लें
- इसमें स्वाद के लिए शहद अथवा मिश्री भी मिला सकते हैं।
सेवन की विधि:-
- इसको घूँट-घूँट कर पीना है।
- इसके पीने का सही समय दोपहर में 2 बजे से 4 बजे के बीच का रखें।
- अगर मौसम में गाजर ना मिले तो अनार तथा चुकंदर का मिश्रित जूस रोज़ाना पीएं।
इसके अलावा जल्द नतीजे लेने के लिए आप निम्नलिखित प्रयोग साथ में करें
किशमिश:-
- 10 ग्राम किशमिश 100 ग्राम पानी में रात को भिगों दें।
- प्रांत: उठकर यह पानी पी लें तथा किशमिश खा लें।
- इसे पंद्रह दिन में 1 महीने तक लें।
- इससे रक्त में लौह तत्व की कमी(एनीमिया) दूर होकर नाखूनों, गालों, हथेलियों तथा चेहरे पर लाली अने लगेगी।