
ऐसी परेशानियां जो पहले बज़ुर्गों को होती थीं, आज वह युवाओं तथा बच्चों को भी होने लगी हैं। आज के समय में हम छोटे-छोटे बच्चों की आंखों पर चश्मा लगा देख सकते हैं। आज कल लोगों को समय से पूर्व ही आंखों पर चश्मा लग जाता है। लम्बे समय तक निरंतर कम्प्यूटर के सामने बैठे रहना, ज़्याद देर तक टेलीविज़न देखना अथवा फिर कम रोशिन में कुछ पढ़ना आदि कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी बदौलत हमारी अमूल्य दृष्टि पर हानिकारक पड़ता है। जिससे हमारी आखों पर समय से पूर्व ही चश्मा लग जाता है।
अगर आप भी लम्बे अपनी अमूल्य आंखों पर लगे इस चश्मे नामक ग्रहण से छुटकारा चाहते हैं, तो आप सही जगह हैं। इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आपको डॉक्टर के पास जा कर महंगे इलाज करवाने की कोई आवश्यकता नहीं है। बल्कि शुद्ध एवं पौष्टिक खान-पान और अपनी खराब जीवनशैली में कुछ सुधर करके आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।
आँखों को स्वस्थ रखने के लिए:
1. बादाम-
बादाम खाने से तेज़ दिमाग होता है, साथ ही यह आंखों के लिए भी लाभकारी होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ई आंखों की लिए काफी फायदेमंद होता है तथा इसका सेवन मैक्यूलर डिजनरेशन नामक बीमारी से भी बचाता है। इसीलिए मानसिक तथा शारीरिक मज़बूती के लिए लोग बादाम का सेवन करते हैं।
2. गाजर-
गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है तथा यदि आप रोज़ाना इसका उपयोग करते हैं, तो आपका चश्मा भी जल्द उतर जाएगा। रोज़ाना एक गिलास गाजर के जूस का सेवन करें अन्यथा दो गाजर रोज़ाना खाएं, ऐसा करने से आपकी आंखें सदैव स्वस्थ रहेंगी। यह भी मान्यता है कि गाजर से शरीर में रक्त की कमी भी पूरी होती है।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां-
हरी पत्तेदार सब्जियों में अनेकों प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, जोकि हमारे सभी रोगों का उपचार करते हैं। हरी पत्तेदार सब्ज़ियां आंखों की दृष्टि के विकास के लिए लाभदायक होती हैं। इनमें उपस्थित जियाक्सथीन(कैमिकल) तथा लूटीन, आंखों के लिए काफी फायदेमंद हैं।
4. जामुन-
जामुन कई प्रकार के रोगों में रामबाण के समान कार्य करता है। यह हमारी आंखों के लिए भी एक औषधि के तौर में कार्य करता है। जामुन में विटामिन-सी पाया जाता है, जोकि हमारी आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है तथा हमारी आंखों पर लगे चश्मा हटाने में मदद करता है।