
सोने सा दमकता चेहरा किसकी चाहत नहीं खासकर महिलाओं की। औरतें खुद को आकर्षक बनाने के लिए बहुत से तरीके अपनाती हैं। परन्तु इनमे से स्थाई परिणाम किसी में से नहीं मिल पाता। और यदि आप रसायन युक्त उत्पादों का उपयोग करती हैं, तो लाभ की बजाय हानि झेलनी पड़ती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे जूस अर्थात रस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आप सोने सा दमकता चेहरा पा सकेंगी। इसके सेवन से सिर्फ आपकी ख़ूबसूरती ही नहीं निखरेगी, बल्कि आपके अनेकों अंदरूनी रोग भी दूर हो जाएंगे।
चलिए जानते हैं इस जूस के बारे में!!
आवश्यक सामग्री:-
- गाजर का रस – तीन भाग
- टमाटर का रस – दो भाग
- चुकंदर का रस – एक भाग
प्रयोग करने की विधि:-
- ऊपर बताई गई सारी सामग्री को एक साथ लें।
- इसमें से आधा गिलास निकाल कर रोज़ाना पीएँ।
- कम से कम 15 से 20 दिनों तक इसका सेवन करें।
- इसके स्थान पर केवल गाज़र का रस अथवा संतरे का रस भी लिया जा सकता हैं।
- गाजर का रस इस प्रकार नित्य एक सप्ताह पीने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं।
सेवन के लाभ:-
- इस जूस के सेवन चेहरे के मुहाँसे, छाया, दाग़, झुर्रियाँ इत्यादि दूर हो जाते हैं।
- इससे चेहरा सुन्दर तथा टमाटर के समान लाल हो जाता है।
- साथ ही गाज़र अथवा संतरे के रस से अम्लरोग भी ठीक होता है।
विशेष:-
- रस का सेवन दिन में तीन या चार बजे करना उत्तम हैं।
- इसके सेवन से पूर्व तथा उपरांत कम से कम 1 घंटे तक कुछ भी ना खाएँ-पीएँ।
- कम से कम पंद्रह बीस दिन रसपान करें, बेहतर परिणामों के लिए दो मास तक।