इंदुदलासन: कमर की चर्बी का दुशमन!!

यदि आप मोटापे से परेशान हैं, तो इंदुदलासन आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा। इंदुदलासन आपकी कमर के आसपास के मोटापे को दूर करने में काफी सहायक साबित होगा। इस आसन को करना आपके लिए काफी सरल होता है। जो व्यक्ति योगाभ्यास शुरु कर रहे हैं, उनके लिहाज से यह काफी अच्छा होता है। इसका अभ्यास वह बड़ी सरलता से कर सकते हैं। यह आपके शरीर के बगल के हिस्सों, बांहों और कंधों के लिए स्ट्रेचिंग का भी कार्य करता है। योगा के माहिरों का कहना है कि यह आसन आपका संतुलन बनाने में मदद करता है, शरीर को लचीला बनाता है। साथ ही साथ आपकी एकाग्रता और ध्यान बढ़ाता है।

चलिए जानते हैं इस आसन के बारे में!!

आसान करने की विधि:-

  • सीधें खड़े होकर अपने पैरों को पास ले आएं।
  • आप जैसे-जैसे सांस लेगें, वैसे-वैसे अपने हाथ ऊपर उठाइए और धीरे-धीरे अपनी हथेलियों को एक-दूसरे से जोड़े।
  • अब सांसों की गति के अनुसार अपने शरीर को बाईं ओर इस तरह घुमाइए कि चंद्राकार बन जाएं।
  • अपनी कलाई मोड़िए और अपने पैर मोड़े।
  • ध्यान रखिए आपकी बॉडी के बाएं हिस्से की स्ट्रेचिंग आपके शरीर के दाएं भाग में महसूस होना चाहिए।
  • इस अवस्था में 8-10 बार धीमे-धीमे सांस लें।
  • इस स्थिति पर ध्यान देने और अधिक समय तक रहने से आपको इस आसन में पारंगत होने में सहायता होगी।
  • अब आहिस्ता-आहिस्ता गहरी सांस लेते हुए, सांस की गति के अनुसार अपने शरीर को आहिस्ता-आहिस्ता ऊपर की ओर ले आइए।
  • सांस छोड़ दीजिए और धीमे से अपने शरीर को दाहिनी तरफ मोड़ें।
  • इसी अवस्था में 8-10 बार धीमी लेकिन गहरी सांसे लीजिए।
  • अब शरीर को सीधा कीजिए और धीमे से अपने हाथों को नीचे की ओर ले जाएं।
  • इस तरह आसन का एक राउंड पूरा हो जाएगा।
  • अपनी सांसों की गति को ध्यान में रखते हुए इस आसन को 5-6 बार दोहराएं।
  • लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी पेट भरा हुआ होने पर इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।