
बहुत से लोगों कई बार खाना खाने के एक दम बाद पेट ख़राब होने या दस्त लगने की परेशानी होती है। जिसके कारण उन्हें खाना खाने के तुरंत बाद शौच जाना पड़ता है। ऐसा कमज़ोर पाचन क्रिया या इर्रिटेबले बाउल सिंड्रोम की वजह से या अन्य कारणों से हो सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में!!
उपाय 1:-
- खाने के तुरंत बाद पाखाना आता हो तो भुनी हुई सोंफ और जीरा समभाग का चूर्ण बनाकर रख ले।
- खाने के बाद एक चम्मच की मात्रा से इस चूर्ण को फांककर ताजा पनी पीना चाहिए।
- भोजन के बाद केवल भुनी हुई सोंफ चबाने से भी लाभ होता है। दो-तीन सप्ताह ले।
उपाय 2:-
- 100 ग्राम सूखे धनिया पीसकर इस में 25 ग्राम काला नमक पीसकर मिलाकर रख लें।
- भोजन के बाद दो ग्राम (आधा चम्मच) की मात्रा फांककर ऊपर से पानी पी ले।
- आवश्यकता अनुसार निरंतर एक-दो सप्ताह लेने से खाने के बाद तुरंत पाखाना जाने की आदत छूट जाती है।