
आज कल के भागदौड़ भरे जीवन में मनुष्य अपने शरीर का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाता। जिस कारण वह किसी ना किसी गंभीर रोग का शिकार हो जाता है। आज के आधुनिक युग में खाने-पीने पर ध्यान नहीं देने से निश्चित रुप से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। जिससे हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। हम आसानी से गंभीर रोगों से घिर जाते हैं। परन्तु यदि शरीर को अच्छा खान-पान नहीं मिलता है तो इससे शरीर में खून की कमी होने लगती है। शरीर में खून की कमी होना शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है।इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आप अपने शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।
चलिए जानते हैं इन चीज़ों के बारे में!!
खून की कमी दूर करने के उपाय:-
- आप दूध के साथ सुबह केले का सेवन करें हमारे शरीर को प्रोटीन और आयरन मिलता है।
- दूध में हर प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
- इन दोनों का मिश्रण हमारे शरीर में खून को बढ़ाता है।
- इसके साथ साथ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
- इसके अलावा अगर आप चुकंदर और गाजर के रस का सेवन करते हैं।
- उसे भी हमारा शरीर स्वस्थ रहता है उनकी कमी पूरी हो जाती है।
- शरीर में खून को बढ़ाने के लिए चुकंदर सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
- यदि आप शरीर में खून की कमी है, तो आप अधिक से अधिक गाजर टमाटर दोनों का सेवन करें।
- इसका एक हफ्ते तक लगातार सेवन करने से आपकी खून की कमी दूर हो जाएगी।