
हम सभी जानते हैं, कि लीवर अर्थात जिगर मनुष्य के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। आज की सदी में कोई भी अपनी जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिस कारण से बहुत से लोग लीवर से संबंधित लोगों से ग्रस्त हो रहे हैं। इन रोगों के कारण लीवर अच्छी तरह कार्य करने में असफल रहता है। आजकल के दूषित वातावरण के लिए हम ज़िम्मेदार हैं और यह वातावरण हमारे अस्वस्थ जीवन के लिए ज़िम्मेदार है। पानी, भोजन तथा हवा भी आजकल हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तथा विषैला होता जा रहा है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप आपके लीवर को टोक्सिन रहत कर पाएंगे।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !!
आवश्यक सामग्री:-
- शुद्ध पानी – 1 लिटर
- ताज़े पुदीने की पत्तियां
- शुद्ध शहद
- निम्बू का रस
- संतरे का रस
बनाने की विधि:-
- सर्व प्रथम पानी को आग पर उबालने के लिए रखें।
- इसमें पुदीने की पत्तियां डालकर 5 मिनट तक उबलने दें।
- इसके बाद इस मिश्रण को आग से उतारकर ठण्डा होने दें।
- फिर उसमें निम्बू तथा संतरे का रस मिला दें।
- अंत में इसमें स्वाद अनुसार शहद डाल दें।
- इस मिश्रण के सेवन से आपका लीवर टोक्सिन रहत हो जाएगा।