
पैपीलोमा वायरस मस्से होने का मुख्य कारण होता है। इसके कारण आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर छोटे खुरदरे कठोर पिंड बन जाते हैं। इन्हें मस्से कहा जाता हैं। अनचाहे मस्से अगर आपके चेहरे पर हों, तो यह आपकी खूबसूरती को भी प्रभावित करते हैं। मस्से ज़्यादातर स्वयं ही ख़त्म हो जाते हैं। परन्तु कुछ मस्से उपचार के पश्चात ही जाते हैं।
मस्सों को काटने अथवा फोड़ने की वजह से इनका वायरस शरीर के बाकि भाग में भी चला जाता है। जिसके कारण और मस्से हो जाते हैं। कभी-कभी मस्सों का वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की त्वचा पर आकर मस्सा बना देते हैं। यदि आप भी इन मस्सों से परेशान हैं, तो घबराएं बिल्कुल नहीं। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी घरेलू औषधि के बारे में, जोकि इन मस्सों की कट्टर दुश्मन है। वह औषधि है लहसुन, इसका सही प्रकार से उपयोग कर मस्सों को पूरी तरह से नष्ट किया जा सकता है।
चलिए जानते हैं लहसुन से मस्से हटाने के उपाय के बारे में !
प्रयोग करने की विधि:-
- सबसे पहले मस्से वाले स्थान को अच्छी तरह धो लें।
- अब इस स्थान पर लहसुन रगड़ें।
- लहसुन को रगड़ने के उपरांत इसी से पेस्ट बना लें तथा मस्से पर लगाएं।
- अभी इस जगह पर पट्टी बाँध दें।
- यदि आप यह प्रयोग रात को सोने से पूर्व करेंगे, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।
- 12 घंटे के पश्चात आप यह पट्टी उतार लें तथा सिरके की सहायता से मस्सों को धो लें।
- आपको यह प्रयोग लगभग 8 से 10 सप्ताह तक करना होगा।
लहसुन का तेल
आवश्यक सामग्री:-
- लहसुन – 100 ग्राम
- तिल का तेल – 200 ग्राम
बनाने की विधि:-
- सबसे पहले लहसुन को अच्छी तरह से छीलकर पीस लें।
- अब इस पीसे हुए लहसुन को तिल के तेल में डाल कर धीमी आंच पर अच्छी तरह से पकाएं।
- लहसुन काले हो जाने पर समझ जाएं कि लहसुन का तेल बन जाएगा।
- इस तेल में लहसुन अच्छे से मैश करके छान लें। अभी ये तेल तैयार है।
प्रयोग करने की विधि:-
- इस तेल को सीधे-सीधे मस्सों पर लगाएं।
- त्वचा को तेल सोख लेने दें।
- इससे यह अधिक शीघ्र कार्य करेगा।
- आप इसको सुबह तथा शाम दोनों समय प्रयोग कर सकते हैं।
सावधानियाँ:-
- लहसुन को त्वचा पर लगाने से जलन होती है।
- यदि आपकी त्वचा ज़्यादा सेंसिटिव है अथवा आपको त्वचा संबंधी किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो यह आप उपाय सोच-समझकर करें।