
लोग कई प्रकार से भर घटाने के प्रयास करते हैं। इनमें से कुछ लोग तो भर घटाने के काफी अजीब तथा अदभुत तरिके अपनाते हैं। आज के आधुनिक युग में हर व्यक्ति स्वस्थ तथा छरहरी काया चाहता है। जिसे व्यायाम व अन्तुलित भोजन द्वारा शरीर से अतिरिक्त कैलोरीज़ को घटाकर प्राप्त किया जा सकता है। इस अतिरकित चर्बी के लिए हमारा दूषित तथा रसायन युक्त खानपान ज़िम्मेदार है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप पेट तथा जांघों की जमा अतिरिक्त चर्बी को सरलता से कम कर सकेंगे।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !!
आवश्यक सामग्री:-
- पानी – ½ कप
- नाशपाती – 1
- सेब – 1
- केला – 1
- पालक – 300 ग्राम
बनाने की विधि:-
- ऊपर बताई गई सारी सामग्री को एक साथ मिक्सर में डालकर मिश्रित कर लें।
- आप इस में चुटकीभर अदरक पाउडर अथवा दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं।
- इस सारी सामग्री को एक जूस(पेय) के समान बना लें।
- अंत में आपकी आयुर्वेदिक पेय तैयार है।
सेवन की विधि:-
- प्रतिदिन सुबह खाली पेट इस पेय का सेवन करें।
- कमज़ोर मेटाबोलिज़म तथा भोजन अच्छे से ना पचना के कारण शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है।
- यह ड्रिंक आपकी इन परेशानियों का समाधान कर आपकी चर्बी को कुछ ही समय में गायब कर देगी।