
जैसे-जैसे मनुष्य की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर में विभिन्न प्रकार की कमज़ोरियां होने लगती हैं। जिनमें से एक दांतों की कमज़ोरी, जो अधिकतर मनुष्यों में पाई जाती हैं। संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए ‘स्वस्थ दांत’ आवश्यक होते हैं। दांत ना सिर्फ हमारे स्वास्थ्ये को प्रभावित करते हैं, बल्कि हमारे लुक को भी प्रभावित करते हैं, इसलिए दांतों की समस्याओं को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। परन्तु मनुष्य के बुढ़ापे की ओर बढ़ने के साथ ही उसके दांत गिरने लग जाते हैं। यह उनमें आने वाली कमज़ोरी के कारण होता है। इसलिए आज हम आपको ऐसे ही उपाय बताएंगे जिनसे आप बुढ़ापे में भी अपने दांतो को मजबूत रख सकते हैं।
तो चलिए आज आपको बताते हैं दांतों को कैसे मजबूत रखा जाए:-
- तेज़पात्तों का चूर्ण मसूड़ों पर मलने से कमज़ोर दांत तथा मसूड़े मज़बूत होते है।
- मेथी के दानो को पानी में उबाल कर दांतों पे मलें इस से कमजोर दांत मजबूत होंगे।
- राइ या सरसों के तेल में बारीक़ नमक मिलाकर मंजन करने से दांत तथा मसूड़े मजबूत होते है।