
युवावस्था में बदलते खानपान, तनाव तथा हार्मोंस में बदलाव के कारण पिंपल्स अर्थात मुहांसों की समस्या आम हो गई है। यदि आप भी इनसे पीड़ित हैं तो सर्वप्रथम अपने खानपान में सुधार करे, तला हुआ, अधिक मिर्ची मसाले वाला, फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स, डिब्बा बंद पेय नहीं पिए। इसके साथ ही आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि बिना किसी झंझट आपके चेहरे को पिंपल्स से छुटकारा दिला कर चेहरे में चमक लाएगा।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !
आवश्यक सामग्री:-
- लहसुन की कलियां – 2
- लौंग – 1
बनाने की विधि:-
- लहसुन तथा लौंग को एक साथ पीस लें।
- इससे एक लेप जैसा मिश्रण बना लें।
उपयोग करने की विधि:-
- इस लेप(पेस्ट) को सिर्फ मुहांसों(पिंपल्स) वाली जगह पर लगाएं।
- कुछ समय के लिए इसे लगा रहने दें।
- अंत में साफ पानी से चेहरे को धो लें।
- ऐसा करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।