पेट को हमेशा दुरुस्‍त रखने के लिए ध्यान रखने योग्य बातें !!

अनियमित खानपान, भागदौड़ भरी जिंदगी और दूषित खानपान के चलते लोगों को पेट से जुड़ी तरह तरह की बीमारियां हो रही हैं। आजकल के बिगड़ते लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ रहा है। कई लोग सोचते हैं कि वो चाहे कितना भी अपना लाइफस्टाइल सुधार लें पेट की समस्या तो होगी ही। इस दौरान कब्ज, गैस, अपच और पेट दर्द इनमें से आम हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त बना सकेंगे। आपको अपने नियमित जीवन में इन बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

चलिए जानते हैं इनके बारे में !!

1. फाइबर युक्त वस्तुओं का सेवन करें:-

  • पेट के लिए फाइबर बहुत अच्छा होता है।
  • जब भी आप जूस पीएं तो उसे बिना छाने पीएं।
  • वैसे जूस से अच्छा फलों का सेवन होता है।
  • क्योंकि जब हम सीधा फल खाते हैं तो फाइबर भारी मात्रा में हमारे पेट में जाता है।
  • जो किसी दवा से भी बढ़कर है।

2. फास्ट फूड को ना कहें:-

  • आजकल फास्ट फूड का सेवन करना लगभग सभी लोगों की लत बन गई है।
  • लेकिन जीभ के स्वाद के चक्कर में लोग ये भूल जाते हैं कि फास्ट फूड पेट के लिए जहर से भी बढ़कर है।
  • यह पाचन प्रक्रिया को खराब करने के साथ ही चेहरे को भी बदसूरत भदा बनाता है।
  • इसलिए अच्छे पेट के लिए फास्ट फूड को पूरी तरह नजरअंदाज करें।

3. संतुलित भोजन करें:-

  • अच्छी डाइट फॉलो करने से ही इंसान का पेट हमेशा के लिए दुरुस्त रहता है।
  • पाचन क्रिया को दुरूस्‍त बनाने के लिए आपको सही और नियमित डाइट का पालन करना चाहिए।
  • सुबह नाश्‍ता, दोपहर का भोजन और रात्रि में भोजन सही समय पर करें और रोजाना एक ही समय पर करें।

4. लहसुन का प्रयोग:-

  • वैसे तो आपने लहसुन के कई फायदो के बारे में पढ़ा होगा।
  • लेकिन आज जो हम आपको बताने वाले हैं उसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा।
  • क्या आप जानते हैं कि लहसुन गैस, कब्ज और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है?
  • जी हां, सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन की एक कली का पेस्ट खाने से या कली को चबाने से पेट हमेशा हेल्दी रहता है।

5. लस्सी का सेवन:-

  • आयुर्वेद में लस्सी को पेट के लिए अमृत कहा गया है।
  • भोजन को पचाने में लस्‍सी बहुत ही फायदेमंद होती है।
  • अगर कोई व्यक्ति सुबह, दिन और रात के खाने के साथ 1 ग्लास लस्सी को शामिल करे तो उसकी पाचन क्रिया कभी खराब नहीं हो सकती है।
  • क्योंकि लस्सी पाचन को सही से करने में मदद करती है।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।