
आज कल बहुत से लोग पेशाब से संबंधित परेशानिओं से जूझ रहे हैं। साथ ही कई बार शरीर के किसी भाग में सूजन आई हो तो वह भी खुलकर पेशाब आने से ठीक हो जाती है। यदि पेशाब ना उतरे तो कई समस्याएँ हो सकती है, जिनमे विशेष है किडनी के रोग, सूजन इत्यादि। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप अपनी मूत्र सम्बंधित समस्या का उपचार कर पाएंगे। यह प्रयोग कर के अपना पेशाब खोल सकते हैं।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !!
आवश्यक सामग्री:-
- अजवायन – एक चम्मच
- धनिया – एक चम्मच
- पानी – 2 गिलास
बनाने की विधि:-
- रात सोने से पूर्व को अजवायन तथा धनिया को मिलाकर पानी में भिगो कर रखे दें।
- सुबह इस पानी को धनिए तथा अजवायन सहित धीमी आंच पर उबालें।
- जब यह एक चौथाई रह जाए तो इसको छान लें।
सेवन की विधि:-
- इसको अच्छे से छानकर पी लें।
- यह प्रयोग पहले एक ही दिन करें।
- एक दिन करने से आपको पेशाब बहुत जोर तथा खुलकर आएगा।
- जिससे अगर शरीर में कहीं सूजन होगी तो वो भी उतर जाएगी।
- अगर किसी कारण वश पेशाब ना आये तो इस प्रयोग को एक दिन से ज्यादा ना करें। अगर करें तो अपने डॉक्टर या वैद से संपर्क करके ही करें।
धनिया के प्रयोग में सावधानी:-
- धनिया की प्रकृति ठंडी होती है अधिक सेवन करने से जिस से मनुष्य की काम शक्ति प्रभावित होती है।
- मासिक धर्म रुक जाता है।
- दमे की बीमारी हो तो उसमे भी नुकसान हो सकता है।
- ऐसे में इसके दुष्प्रभाव कम करने के लिए आप शहद और दालचीनी का प्रयोग कर सकते हैं।