कैसे करें पेट की चर्बी तेज़ी से ख़त्म ?

आजकल की परिवर्तनशील जीवनशैली के कारण बहुत से लोगों का खानपान बिगड़ गया है। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति लोगों की रूचि भी कम होती जा रही है। जिस कारण लोगों के पेट की वसा तीव्रता से बढ़ती जा रही है। लगभग 60 प्रतिशत लोगों को पेट की चर्बी का सामना करना पड़ता है। पेट की चर्बी बढ़ने से वजन बढ़ जाता है और साथ ही साथ पेट भी बाहर निकल जाता है। जिससे उठने बैठने, सौच करने और भी बहुत सारे कामो में दिक्कत होती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको प्रयोग करने से आप अपने पेट की वसा को बहुत हद तक कम कर सकते हैं।

चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !!

आवश्यक सामग्री:-

  • अजवाइन – 2 चम्मच
  • जीरा – 2 चम्मच
  • अलसी का बीज – 3 चम्मच

बनाने की विधि:-

  • सर्व प्रथम अलसी के बीज को अच्छी तरह से 2-3 मिनटों के लिए गर्म करें।
  • गर्म करने के पश्चात इन्हें कुछ समय के लिए से ठण्डा होने दें।
  • फिर इन्हें अच्छी तरह से बारीक़ पीस लें।
  • अब इसमें जीरा तथा अजवाइन को मिश्रित करें।
  • अंत में इन सभी को तब तक अच्छे से ग्राइंड करें, जब तक की खूब अच्छा बारीक चूर्ण ना बन जाए।

सेवन की विधि:-

  • हल्के गुनगुने पानी के साथ इस चूर्ण का 1 चम्मच मात्रा में सुबह खाली पेट सेवन करें।
  • इस चूर्ण को सुबह के नाश्ते से पूर्व लें।
  • यदि आप इसका सेवन दिन में दो बार लेना चाहते हैं, तो सुबह नाश्ते से पूर्व तथा शाम को खाने से पूर्व सेवन करें।
  • पानी अधिक से अधिक पीएँ।
  • इसे आप कम से कम 10 दिन तक लगातार प्रयोग करें और फिर इसके परिणाम देखें।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।