
मनुष्य के घुटनों को साधारण रूप में कार्य करते रहने के लिए सही मात्रा में तरल पदार्थ(Fluid) की आवश्कता होती है। परन्तु आवश्यकता से अधिक तरल पदार्थ भी हानिकारक होता है। इसके कारण कईं बार घुटनों में सुजन तथा जोड़ों में दर्द होने लगता है। जिसे सामान्य भाषा में ‘घुटनों में पानी’ का नाम दिया गया है। घुटनों में पानी भरने के कारण अन्य कईं रोग लगने का डर बना रहता है। जैसे कि Osteoarthritis, संधिसोथ(Rheumatoid arthritis), इन्फेक्शन, गठिया, Pseudogout, ट्यूमर इत्यादि। यदि घुटनों में पानी भरने का इलाज़ सही समय पर नहीं हुआ तो आगे चल कर रोगी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकेंगे।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में!!
आवश्यक सामग्री:-
- नमक – एक चम्मच
- ताज़ा अण्डे की जर्दी
प्रयोग करने की विधि:-
- ऊपर बताई गई सामग्री को मिलाकर दर्द प्रभावित स्थान पर लगाएं।
- अब इसे किसी पट्टी से ढक लें।
- हर दो घण्टे के बाद मिश्रण तथा पट्टी को बदलते रहें।
- ताज़े अण्डों का प्रयोग करें।
- दिन में 5 बार इस उपचार को अवश्य करें।