जानिए कैसे सुबह-सुबह यह नाश्ता करने से वज़न घटता है ?

सुबह का नाश्ता हमारी सारे दिन की गतिविधियों पर बहुत असर डालता है, इसलिए यह हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। आज कल के युवा कईं तरह की बुरी आदतों के कारण अपने खान-पान पर बुरा प्रभाव डाल। सुबह नाश्ता का करना अधिकतर बच्चे तथा युवा भूल जाते हैं। क्योंकि वह देर से उठते हैं अथवा उनके पास नाश्ते करने मात्र के लिए समय नहीं होता। साथ ही कुछ लोग अपना वज़न कम करने के लिए सुबह का नाश्ता नही करते। परन्तु उन्हें यह नहीं ज्ञात कि सुबह के नाश्ते को छोड़ने से, उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर भी होता है। जिस कर अपने वज़न पर नियंत्रण करना अधिक कठिन हो जाता है।

जबकि सत्य यह है कि सुबह का खाना आपका वजन बढ़ाता नही है बल्कि घटाता है, साथ ही आपके बालों में सुधर करता है। बशर्ते नाश्ता मिनरल, विटामिन्स तथा प्रोटीन्स से भरपूर होना चाहिए। अगर आप अपने दिन की शुरुवात वसा युक्त खाने(Junk/Fast Food) से करंगे, तो आपका वज़न घटने की जगह बढेगा। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे स्वस्थ नाश्ते के बारे में जिसके उपयोग से आप अपना वज़न भी घटा पाएंगे तथा अपने स्वस्थ को और भी पुष्ट कर पाएंगे।

चलिए जानते हैं कि सुबह का नाश्ता कैसा हो ?

आवश्यक सामग्री:-

  • दलिया – 2 चम्मच
  • कम फेट वाला दही -1 कप
  • पिसा हुआ अलसी का बीज – 1 छोटा चम्मच
  • आलूबुखारे – 5-7

तैयार करने की विधि:-

  • इस नाश्ते को आपको एक दिन पूर्व शाम को ही बनाना पड़ेगा।
  • इसके लिए उबले हुए पानी में आलूबुखारों को 10 मिनटों के लिए डाल कर रखें।
  • दूसरी ओर बाकी की शेष सामग्री को एक बर्तन में डाल कर अच्छे से मिश्रित कर लें।
  • इस उपरांत आलूबुखारों को काट लें। आप इन्हें ब्लेंड कर के इसकी पेस्ट भी बना सकते हैं।
  • पेस्ट के बन जाने पर, इस पेस्ट को बाकी की सामग्री के मिश्रण में डालकरे मिला लें।
  • अंत में इस मिश्रण को फ्रीज़ में रख दें।
  • सुबह उठ कर इस स्वस्थ नाश्ते का सेवन करें। आपको अवश्य ही बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।