
सुंदर दिखना कौन नहीं चाहता, सुंदर दिखने के लिए स्लिम और फिट दिखना भी जरुरी होता है। धरती पर हर दुसरे आदमी को मोटापे की समस्या है। इस का कारण है ख़राब खान पान, व्यायम की कमी और भाग दौड़ वाली दिनचर्या। इस का समाधान है सही आहार और व्यायाम। लेकिन आज कल की भाग दौड़ वाली जिन्दगी में किसी के पास इतना समय नहीं है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बार में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप पा सकते है सिर्फ 7 दिन में समतल और सुंदर दिखने वाला पेट।
चलिए जानते हैं इस घरेलू उपाय के बारे में!!
आवश्यक सामग्री:-
- केला – 1
- संतरा – 1
- कम वसा वाला दही – 1/2 कप
- नारियल तेल – 1 बड़ा चम्मच
- अदरक – 1 चुटकी
- अलसी के बीज – 2 बड़े चम्मच
- मट्ठा पाउडर – 2 बड़े चम्मच
प्रयोग करने की विधि:-
- एक ब्लेंडर में उपरोक्त सामग्री को डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
- जब भी आप को भूख लगे इस मिश्रण का सेवन करें।
- इस को पिने के बाद कुछ समय तक किसी भी चीज का सेवन ना करें।
विशेष:-
- यह और भी अच्छा होगा के भूख लगने पर कुछ अन्य खाने की जगह इस मिश्रण का सेवन करें।
- आप को 7 दिन में इस के चमत्कारी परिणाम मिलेंगे।
- यदि सात दिन में यह नतीजे नहीं मिलते तो निराश ना हों।
- इस प्रयोग को आप एक से तीन महीने तक अवश्य कर के देखें।