
सर्दी का मौसम सिर्फ अपने साथ सिर्फ कड़ाके की ठंड ही नहीं बल्कि त्वचा से जुड़े कई बदलाव भी लाता है। इसलिए गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में अपनी त्वचा की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल तथा आवश्यक हो जाता है। सर्दी की बेरुखी अक्सर हमारे शरीर तथा चेहरे से चमक व नमि छीन लेती है। इससे हमारा चेहरा बे-जान सा लगने लग जाता है। शरीर को कोमल तथा नमीयुक्त(मॉश्चराइज) रखने के लिए लोग अलग-अलग प्रकार के कैमिकल उत्पादों का प्रयोग करते हैं।
परन्तु इनके कारण आपको चेहरे पर पिम्पल या अन्य तरह प्रकार के हानिकारक प्रभाव होने का ख़तरा बना रहता है। इसके अतिरिक्त बाज़ार में उपलब्ध बॉडीलोशन काफी महंगे भी मिलते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आप घर में ही एक बेहतरीन बॉडी लोशन तैयार कर पाएंगे। इससे बना लोशन ना सिर्फ आपकी त्वचा को कोमल रखता है बल्कि लम्बे समय तक मॉश्चराइज भी रखता है।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में!!
आवश्यक सामग्री:-
- सरसों का तेल साफ़ – 1 कप
- मोमबत्ती – 2 माध्यम आकर की
बनाने के लिए:-
- सर्व प्रथम किसी नॉनस्टिक बर्तन में तेल डाल गैस पर रखें तथा तेल को अच्छे से गर्म करें।
- तेल के पूरी तरह गर्म हो जाने पर इसमें मोमबत्ती के छोटे-छोटे टुकड़े करके डाल दें।
- अब इन्हें अच्छे से मिश्रित करें तथा पकाएं।
- मोम तथा तेल के आपस में अच्छे से मिल जाने पर गैस को बंद कर दें तथा इसे थोड़ा ठण्डा होने दें।
- अंत में इस मिश्रण को किसी एक बर्तन में भरकर रख दें।
प्रयोग करने की विधि:-
- ठण्डा होने पर आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप प्रतिदिन इसको प्रयोग कर सकती हैं।
- इसे आप अपने चेहरे पर भी लगा सकती हैं।
- इसके कोई भी हानिकारक प्रभाव नहीं होते हैं।
- इस लोशन को रात के समय चेहरे पर लगाकर सोने से सुबह चेहरे पर अद्भुत निखार आता है।